एनसीसी से निखरती है युवाओं में अनुशासन और नेतृत्व की भावना : हिम्मत सिंह
चंडीगढ़, 5 अक्टूबर : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष श्री हिम्मत सिंह ने एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करती है। उन्होंने कैडेट्स से आह्वान किया कि वे कठिन परिस्थितियों में कभी हिम्मत न हारें और जीवन में हमेशा एक स्पष्ट लक्ष्य बनाकर उसी दिशा में निरंतर प्रयासरत रहें।
श्री हिम्मत सिंह रविवार को फरीदाबाद में आयोजित सीएटीसी-159 कैंप के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यह कैंप 4th हरियाणा गर्ल्स बटालियन एनसीसी नूंह द्वारा 27 सितंबर से 6 अक्टूबर तक आयोजित किया गया, जिसमें सत्रह स्कूलों और कॉलेजों की लगभग छह सौ गर्ल्स कैडेट्स ने भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कैंप का निरीक्षण भी किया।
उन्होंने कैडेट्स को उनके करियर के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि एनसीसी का अनुभव विभिन्न सरकारी नौकरिय...








