साबर डेयरी (अमूल) प्लांट से हरियाणा में दुग्ध उत्पादन को मिलेगा नया आयाम – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
चंडीगढ़, 3 अक्तूबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि साबर डेयरी (अमूल) प्लांट न केवल हरियाणा बल्कि पूरे उत्तर भारत की दुग्ध आवश्यकताओं की पूर्ति करेगा, साथ ही रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “सहकार से समृद्धि” मंत्र ने सहकारी आंदोलन को नई दिशा दी है। वर्ष 2021 में सहकारिता मंत्रालय की स्थापना इसी सोच का परिणाम है, और आज ‘राष्ट्रीय सहकारिता नीति 2025’ इसी का एक महत्वपूर्ण प्रतिफल है।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज रोहतक में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा साबर डेयरी (अमूल) प्लांट के विस्तार प्लांट के उद्घाटन समारोह के अवसर पर अपना संबोधन दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि अमूल केवल दूध और डेयरी उत...






