Saturday, May 30Malwa News
Shadow

Hindi

हरियाणा के आईएमटी सोहना में लिथियम आयन बैटरी निर्माण का एशिया का सबसे बड़ा मेगा प्रोजेक्ट शुरू

हरियाणा के आईएमटी सोहना में लिथियम आयन बैटरी निर्माण का एशिया का सबसे बड़ा मेगा प्रोजेक्ट शुरू

Haryana, Hindi
चंडीगढ़ , 4 सितंबर – हरियाणा सरकार की औद्योगिक नीति से प्रभावित होकर व मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों से आईएमटी सोहना में जापान की प्रसिद्ध कंपनी एटीएल ने करीब 3 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करते हुए लिथियम आयन बैटरी निर्माण का एशिया का सबसे बड़ा पहला प्रोजेक्ट शुरू किया है। इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से करीब 5 हजार से अधिक युवाओं को सीधा रोजगार मिलेगा। अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से तैयार लिथियम आयन बैटरी की निर्माण इकाई की स्थापना से हरियाणा की पहचान औद्योगिक क्षेत्र में नए रूप से उभरेगी।  केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आईएमटी सोहना में एटीएल बैटरी टेक्नोलॉजी (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के इस मेगा प्रोजेक्ट का वीरवार को शुभारंभ किया। इस अवस...
गुरुग्राम के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार, मेट्रो विस्तार परियोजना बनेगी आधुनिक शहर की पहचान: राव नरबीर सिंह

गुरुग्राम के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार, मेट्रो विस्तार परियोजना बनेगी आधुनिक शहर की पहचान: राव नरबीर सिंह

Haryana, Hindi
चण्डीगढ़, 3 सितंबर -- हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि गुरुग्राम मेट्रो विस्तार परियोजना गुरुग्राम के नागरिकों के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता विकास को नई दिशा देने की है और यह मेट्रो परियोजना उसी का प्रत्यक्ष प्रमाण है। राव ने कहा कि 5 सितंबर को सेक्टर 44 में मेट्रो विस्तार परियोजना का भूमि पूजन किया जाएगा। राव ने कहा कि यह मेट्रो केवल एक परिवहन प्रणाली नहीं होगी, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए आधुनिक और टिकाऊ शहरी ढांचे की मजबूत नींव साबित होगी। इससे प्रतिदिन लाखों यात्रियों को सीधी सुविधा मिलेगी, लोगों का समय बचेगा, ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और प्रदूषण में कमी आएगी। यह परियोजना पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक बड़ा कदम है।...
प्रदेश के संवेदनशील स्थानों पर पंप, एचडीपीई पाइप और मशीनरी की तत्काल कि जाए तैनाती -श्रुति चौधरी

प्रदेश के संवेदनशील स्थानों पर पंप, एचडीपीई पाइप और मशीनरी की तत्काल कि जाए तैनाती -श्रुति चौधरी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 3 सितंबर - हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने अधिकारियो को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश के संवेदनशील स्थानों पर पंप, एचडीपीई पाइप और मशीनरी की तत्काल तैनाती करने  तथा संबंधित क्षेत्राधिकारों में नालियों, बांधों, नहरों और जलमग्न क्षेत्रों की चौबीसों घंटे निगरानी सुनिश्चित की जाए सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी आज यहां वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बाढ़ की तैयारियों और जल निकासी प्रबंधन उपायों की जिलेवार प्रदेश के समस्त प्रमुख अभियंता, मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता/कार्यकारी अभियंताओ के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पंप और एचडीपीई पाइप की कमी की स्थिति में अधिकारी या तो लोक निर्माण विभाग के नियमों के अनुसार उन्हें तुरंत खरीद लें या आवश्यकतानुसार अन...
पीपीपी मोड पर 7 शुगर मिलों में स्थापित होंगे प्लांट, खोई से बनेगी गिट्टी, थर्मल पावर प्लांट में होगी इस्तेमाल

पीपीपी मोड पर 7 शुगर मिलों में स्थापित होंगे प्लांट, खोई से बनेगी गिट्टी, थर्मल पावर प्लांट में होगी इस्तेमाल

Haryana, Hindi
चंडीगढ, 3 सितंबर। प्रदेश की सहकारी चीनी मिलों में गन्ना पेराई के बाद बचने वाली खोई की गिट्टी बनाकर थर्मल पावर प्लांट को आपूर्ति करने के मकसद से 7 सहकारी चीनी मिलों में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) पर प्लांट लगाए जाएंगे। इसके लिए शुगर फेडरेशन जल्द ही विशेष कार्य योजना तैयार करेगा। सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा के निर्देश पर अब सहकारी चीनी मिलों में चीनी बैग्स पर ऑनलाइन मार्किंग सुनिश्चित की जाएगी। इससे हर बैग का अपना सीरीयल नंबर, बैच संख्या, चीनी उत्पादन व चीनी भराई की तिथि भी दर्ज होगी। इससे व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी। बुधवार को सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा की अध्यक्षता में शुगर फेडरेशन और इससे जुडी सहकारी चीनी मिलों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें सहकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजयेन्द्र कुमार, शुगर फेडरेशन के प्रबंध नि...
पंचकूला शहर में बरसाती पानी की शीघ्र निकासी सुनिश्चित करने के लिए पीएमडीए की सक्रिय कार्यवाही

पंचकूला शहर में बरसाती पानी की शीघ्र निकासी सुनिश्चित करने के लिए पीएमडीए की सक्रिय कार्यवाही

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 3 सितम्बर – पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएमडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्री के. मकरंद पांडुरंग ने आज पंचकूला शहर की विभिन्न सड़कों और प्रमुख चौकों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भारी वर्षा से उत्पन्न जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की। श्री पांडुरंग ने सेक्टर-2 स्थित शहीद संदीप सांखला चौक पर टीम द्वारा किए जा रहे पानी निकासी कार्य का भी जायजा लिया। बुधवार को लगातार हो रही बारिश के दौरान हो रहे जलभराव की समस्या से निपटने के लिए पीएमडीए के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर रोड-गलियों में जमा कचरे व अन्य रुकावटों को दूर करने का काम किया जा रहा है। पीएमडी की टीम द्वारा गुरुद्वारा कूहनी साहिब के पास स्थित अंडरपास में बारिश के कारण जमा हुए पानी की तुरंत प्रभाव से निकासी की व्यवस्‍था की और अंडरपास क...
खेल मंत्री ने यमुना में बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत किया गांवों का दौरा

खेल मंत्री ने यमुना में बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत किया गांवों का दौरा

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 2 सितंबर-- यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत हरियाणा के खेल मंत्री श्री गौरव गौतम ने आज पलवल के आधा दर्जन से अधिक गांवों का दौरा किया और ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वे किसी भी स्थिति में घबरायें नहीं अपितु सावधानी बरतें। सरकार लोगों के साथ खड़ी है। जिला प्रशासन की टीम को साथ लेकर खेल मंत्री श्री गौरव गौतम ने खादर क्षेत्र के दौरे की शुरुआत बागपुर गांव से की, जबकि समापन थंथरी गांव में हुआ। इस दौरान उन्होंने जलभराव वाले संभावित गांवों का दौरा करते हुए ग्रामीणों से बातचीत करते हुए स्थिति का जायजा लिया। राजूपुर-दोस्तपुर गांव में बांध की जांच करते हुए उन्होंने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न गांवों के ग्रामीणों को भरोसा दिया कि उन्हें हर संभव मदद मुहैया करवाई जाएगी। दौरे के दौरान उन्होंने वापसी में बागपुर गांव में जिला प्रशासन के उच्चाधि...
सफाई और स्वच्छता पर ध्यान दें, हमें सारा देश स्वच्छ बनाना है : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

सफाई और स्वच्छता पर ध्यान दें, हमें सारा देश स्वच्छ बनाना है : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

Haryana, Hindi
चण्डीगढ़, 2 सितंबर - केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि हम सभी सफाई और स्वच्छता पर ध्यान दें, हमें सारा देश स्वच्छ करना है। देश स्वच्छ होगा तभी हम कह पाएंगे कि भारत ने स्वच्छता में कमाल कर दिया। उन्होंने सभी महापौर से आह्वान किया कि पार्षदों के साथ मिलकर एक टीम बनाकर चलें। बिना भेदभाव के जिम्मेदारी के साथ शहरों को साफ और स्वच्छ बनाएं और आगे बढ़ाएं। केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने यह बात मंगलवार को करनाल में आयोजित अखिल भारतीय महापौर परिषद की 53वीं साधारण सभा की बैठक के दौरान सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के बाद तीसरी शहर की सरकार नगर निकाय होती है। देशभर में 5 हजार 20 शहर हैं, इनमें तेजी से शहरीकरण बढ़ रहा है। 1970 में शहरी आबादी महज 20 फीसदी थी, ...
हरियाणा सरकार ने आपदा पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ

हरियाणा सरकार ने आपदा पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 2 सितम्बर – हरियाणा सरकार ने भारी वर्षा से उत्पन्न आपदा की मार झेल रहे पंजाब और जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ गहरी एकजुटता प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष से दोनों राज्यों को पाँच–पाँच करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी की है । इस सहायता राशि का उद्देश्य प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत पहुँचाना तथा दोनों राज्यों में चलाए जा रहे बचाव और पुनर्वास कार्यों को सशक्त बनाना है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री श्री उमर अब्दुल्ला को लिखे पत्र में कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में हरियाणा सरकार एवं प्रदेश की जनता उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने कहा कि भारी वर्षा और बाढ़ की स्थिति से आमजन को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में पड़ोसी राज्य और मित्र की भूमिका निभा...
हरियाणा में सिंचाई व्यवस्था होगी सुदृढ़, 315 करोड़ रुपये से होगा माइनरों का कायाकल्प

हरियाणा में सिंचाई व्यवस्था होगी सुदृढ़, 315 करोड़ रुपये से होगा माइनरों का कायाकल्प

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 2 सितम्बर -- हरियाणा सरकार ने प्रदेश में सिंचाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं कारगर बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज यहां हुई सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की एक अहम बैठक में राज्य में माइनर्स के व्यापक रीमॉडलिंग (पुनर्निर्माण एवं सुधार) कार्य योजना को मंज़ूरी प्रदान की गई है। इसके तहत लगभग 54 अलग - अलग परियोजनाओं को क्रियान्वित किया जाएगा और इस पूरी परियोजना पर लगभग 315 करोड़ रुपये की लागत आएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महत्त्वाकांक्षी योजना के तहत नहरों की गहराई, चौड़ाई एवं ढांचे को आधुनिक तकनीक से सुदृढ़ किया जाएगा, ताकि सिंचाई जल की आपूर्ति समय पर और पर्याप्त रूप से किसानों तक पहुँच सके। इस पूरी परियोजना के तहत विभिन्न नहरी सर्कलों के तहत 30 कैनाल का पुनर्वास तथा 24 कै...
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हरियाणा में राष्ट्रीय राजमार्गों के सौंदर्यकरण के लिए बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण के निर्देश दिए – ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हरियाणा में राष्ट्रीय राजमार्गों के सौंदर्यकरण के लिए बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण के निर्देश दिए – ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 1 सितम्बर – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने हरियाणा में राष्ट्रीय राजमार्गों के सौंदर्यकरण के लिए बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय मंत्री द्वारा राज्य सरकार को भेजे गए पत्र में स्पष्ट किया गया है कि राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारों पर वृक्षारोपण और सौंदर्यकरण का कार्य मानसून सत्र के दौरान उपलब्ध स्थान के अनुसार एजेंसियों अथवा राज्य के वन विभाग के माध्यम से किया जाएगा। इस वर्ष भी आगामी वर्षा ऋतु में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जाएगा, जिसके लिए क्षेत्रीय इकाइयों को दिशा-निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं। गौरतलब है कि हाल ही में श्री अनिल विज ने राष्ट्रीय राजमार्गों के सौंदर्यकरण को लेकर नितिन गडकरी को पत्र लिखा था। उन्...