मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंबाला जिले के नग्गल क्षेत्र में जलभराव का किया निरीक्षण, प्रभावित किसानों से की बातचीत
चंडीगढ़, 7 सितम्बर -- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज अंबाला जिले के नग्गल गांव के निकट जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ से कैथल जाते हुए नग्गल/हसनपुर के पास जलभराव की स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित किसानों से बातचीत की।
मुख्यमंत्री के साथ इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री श्री असीम गोयल नन्यौला, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मनदीप राणा, उपायुक्त श्री अजय सिंह तोमर तथा पुलिस अधीक्षक श्री अजीत सिंह शेखावत भी मौजूद रहे।
पूर्व राज्यमंत्री श्री असीम गोयल ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि टांगरी नदी और बरसाती पानी के नग्गल नाले (गंदा नाला) में प्रवेश करने से जलस्तर काफी बढ़ गया है, जिसके कारण लगभग 40 गांव जलभराव की स्थिति से प्रभावित हैं। उपायुक्त ने जानकारी दी कि अंबाला शहर तहसील के अंतर्गत लगभग 28 हजार एकड़ भूमि जलभराव...








