रिकार्डतोड़ होगी गोहाना विधानसभा की धन्यवाद रैली-डॉ अरविंद शर्मा
चंडीगढ़, 1 मार्च- सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि 29 मार्च को गोहाना में गोहाना विधानसभा की धन्यवाद रैली आयोजित की जाएगी, जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करते हुए विकास का पिटारा खोलेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में आयोजित हो रही धन्यवाद रैलियों में गोहाना की रैली रिकार्डतोड़ साबित होगी।
सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने आज गोहाना स्थित दीपांशी गार्डन में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में विधानसभा चुनाव के दौरान बूथ स्तर पर मजबूती से डटे रहे बूथ एजेंटों, जिला व विधानसभा पदाधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा कर उनका सम्मान किया तथा सभी को होली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
सहकारिता मंत...








