Wednesday, April 1Malwa News
Shadow

Hindi

राज्यपाल से हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों ने की भेंट

राज्यपाल से हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों ने की भेंट

Hindi
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोकभवन में हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष कैप्टन रामेश्वर सिंह ठाकुर सहित आयोग के अन्य सदस्यों ने भेंट की।बैठक के दौरान अध्यक्ष ने राज्यपाल को आयोग की वर्तमान गतिविधियों और पहलों से अवगत करवाया। उन्होंने परीक्षाओं के संचालन, भर्ती प्रक्रियाओं तथा विभिन्न सरकारी सेवाओं के लिए अभ्यार्थियों के चयन में पारदर्शिता, दक्षता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की। आयोग के कार्य संचालन से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक और संस्थागत मामलों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।राज्यपाल ने भर्ती प्रक्रिया में सुगमता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने में आयोग की भूमिका की सराहना की। उन्होंने परीक्षाओं और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और दक्षता बढ़ाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी आधारित आधुनिक प्रणालियों को अपनाने के महत्व पर बल दिया।श्र...
लघु रोजगार मेले में 160 अभ्यर्थियों का चयन

लघु रोजगार मेले में 160 अभ्यर्थियों का चयन

Hindi
*मंडी, 24 मार्च।* प्रदेश सरकार युवाओं को सरकारी तथा निजी क्षेत्र में रोजगार प्रदान करने के लिए ठोस कदम उठा रही है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग शिमला तथा राज्य चयन आयोग हमीरपुर द्वारा जहां सरकारी क्षेत्र में सैकड़ों पद भरे जा रहे हैं, वहीं प्रदेश के सभी जिलों में रोजगार मेलों का आयोजन भी किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला रोजगार कार्यालय, मंडी द्वारा मंगलवार को मंडी में लघु रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 5 कंपनियों ने भाग लेते हुए लगभग 200 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार आयोजित किए। मेले में प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 410 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। जिला रोजगार अधिकारी मंडी,  अरविंद सिंह चौहान ने मेले के दौरान अभ्यर्थियों को विभिन्न पदों की विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा उनका मार्गदर्शन भी किया। उन्होंने बताया कि मेले में कंपनियों द्वारा योग्यता...
सेरी पंचायत में किसानों को कृषि वानिकी के महत्व के बारे में अवगत करवाया

सेरी पंचायत में किसानों को कृषि वानिकी के महत्व के बारे में अवगत करवाया

Hindi
मंडी, 24 मार्च। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना–कैफेटेरिया के कृषि वानिकी घटक के अंतर्गत स्थानीय पहल के तहत गोहर खंड की सेरी पंचायत में डॉ. वाई.एस. परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के उप परिसर, औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय, थुनाग, (स्थित गोहर–गुडाहरी) द्वारा एक दिवसीय ऑफ-कैम्पस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल में विभिन्न वैज्ञानिकों डॉ. यूर्मिला कुमारी, डॉ. गरिमा एवं डॉ. कशिश वालिया ने सक्रिय सहभागिता निभाई। उन्होंने प्रतिभागियों को आरकेवीवाई–कैफेटेरिया यो...
जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के कुलपति ने राज्यपाल से भेेंट की

जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के कुलपति ने राज्यपाल से भेेंट की

Hindi
जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सोलन के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार शर्मा ने आज लोक भवन में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से भेंट की।इस अवसर पर राज्यपाल ने युवाओं के भविष्य निर्माण और राज्य के समग्र विकास में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शोध के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों को समाज और उद्योग की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल-आधारित और रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने आधुनिक तकनीकों को अपनाने तथा छात्रों में शोध और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।श्री गुप्ता ने आशा व्यक्त की कि जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी हिमाचल प्रदेश में तकनीकी शिक्षा को आगे बढ़ाने और नवाचार को प्रोत्साहित करने में पूर्व की तरह महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेगी। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा उच्च शैक्षणिक मानकों को बनाए रखने और कुशल मानव...
स्टार्टअप इको सिस्टम पर कार्यशाला आयोजित, युवाओं ने प्रस्तुत किए नवाचार

स्टार्टअप इको सिस्टम पर कार्यशाला आयोजित, युवाओं ने प्रस्तुत किए नवाचार

Hindi
मंडी, 23 मार्च। जिला उद्योग केंद्र मंडी में आज स्टार्टअप इको सिस्टम पर एक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्टार्टअप के दृष्टिगत विभिन्न विभागों के समक्ष आ रही समस्याओं की पहचान कर उन्हें संकलित करना एवं उद्योग विभाग के माध्यम से उनका निराकरण करना रहा। साथ ही स्टार्टअप्स को अपने नवाचार प्रस्तुत करने तथा विभागों के साथ संभावित सहयोग के अवसर तलाशने के लिए मंच भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्टार्टअप्स ने अपने विचार प्रस्तुत किए। आईओटीएस द्वारा भूस्खलन निगरानी एवं पूर्व चेतावनी प्रणाली पर प्रस्तुति दी गई, जिसे लूनर टेक्नोलॉजी एवं आईआईटी मद्रास के सहयोग से विकसित किया गया है। यह प्रणाली आसपास के लोगों एवं जिला आपदा प्रबंधन को समय रहते सचेत करने में सक्षम है। सुकेई फिल्म्ज़ ने वाहनों के लिए एक ओटीटी आधारित एप्लिकेशन प्रस्तुत की,&nbs...
श्रद्धांजलि स्थल जीर्णोद्धार उपरांत जनता को समर्पित 

श्रद्धांजलि स्थल जीर्णोद्धार उपरांत जनता को समर्पित 

Hindi
आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम ने आज शिमला में अनाडेल स्थित आर्मी हेरिटेज म्यूजियम में जीर्णोद्धार कार्यों के उपरांत श्रद्धांजलि स्थल जनता को समर्पित किया।इस अवसर पर उन्होंने 52 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया। यह विशाल तिरंगा राष्ट्र की एकता, अखण्डता और गौरव का प्रतीक है। आर्मी हेरिटेज म्यूजियम, शिमला के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है और यहां वर्षभर भारी संख्या में पर्यटक पधारते हैं।इस समारोह में आरट्रैक के अधिकारियों, जवानोें, स्टेशन यूनिट्स, पूर्व सैनिकों तथा एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।स्मारक और राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना भारतीय सेना की शहीदों के प्रति सम्मान की भावना, वीरता, बलिदान तथा देशभक्ति की समृद्ध परंपरा को संरक्षित रखने की निरंतर प्रतिबद्धता को  दर्शा...
शहीद दिवस पर राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने शहीद भगत सिंह, शहीद सुखदेव और शहीद राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की

शहीद दिवस पर राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने शहीद भगत सिंह, शहीद सुखदेव और शहीद राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की

Hindi
शहीद दिवस के अवसर पर राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज शहीद भगत सिंह, शहीद सुखदेव और शहीद राजगुरु को पुष्पांजलि अर्पित की और राष्ट्र के प्रति उनके सर्वाेच्च बलिदान को नमन किया।इस अवसर पर लोक भवन में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। अमर शहीदों के अदम्य साहस, देशभक्ति और स्वतंत्रता संग्राम के प्रति समर्पण को नमन करते हुए दो मिनट का मौन भी रखा गया।इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का जीवन और बलिदान युवाओं को साहस, प्रतिबद्धता और निःस्वार्थ भाव से राष्ट्र सेवा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा। इनकी देशभक्ति का जज्बा और राष्ट्रीय एकता के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और सभी को इन्हें अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है।राज्यपाल ने कहा कि इन महान क्रांतिकारियों ने देश के लिए सर्...
कांगड़ा के विधायकों ने बजट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

कांगड़ा के विधायकों ने बजट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

Hindi
कांगड़ा जिले के कांग्रेस विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से भेंट कर वर्ष 2026-27 के बजट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती और दिशा देने वाले दूरदर्शी, जनोन्मुखी तथा परिवर्तनकारी प्रावधानों के लिए उनका आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर विधायकों ने कहा कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार सरकार ने अपने वित्तीय संसाधनों को गांवों, गरीबों और किसानों के कल्याण के लिए प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने गाय के दूध का खरीद मूल्य बढ़ाकर 61 रुपये प्रति लीटर तथा भैंस के दूध का मूल्य 71 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। इसके अतिरिक्त दूध को संग्रहण केंद्र तक पहुंचाने के लिए परिवहन सहायता राशि 3 रुपये से बढ़ाकर 6 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।उन्होंने कहा कि पहली बार प्रदेश में भेड़ पालकों को ऊन के लिए 100 रुपये प्रति क...
शुद्ध पेयजल व हर खेत तक सिंचाई योग्य जल पहुंचाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता: मुकेश अग्निहोत्री

शुद्ध पेयजल व हर खेत तक सिंचाई योग्य जल पहुंचाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता: मुकेश अग्निहोत्री

Hindi
उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सभी को शुद्ध पेयजल एवं हर खेत तक सिंचाई योग्य जल पहुंचाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है और इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए जल शक्ति विभाग सतत् क्रियाशील है। मुकेश अग्निहोत्री आज सोलन ज़िला के दून विधानसभा क्षेत्र के बद्दी में विश्व जल दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय जल महोत्सव समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।उप-मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जल शक्ति विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को 24ग7 कार्यरत रहने के लिए प्रशंसा की और आशा जताई कि विभाग सभी तक जल पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।उन्होंने इस अवसर पर दून तथा नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र को विभिन्न टयूबवेल संवर्धन एवं स्थापित करने के लिए 2-2 करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा की। इनमें से 1-1 करोड़ रुपये जल शक्ति विभाग द्वारा तथा 1-1 करोड़ रुपये बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण द्वारा देना सु...
एसडीआरएफ का राष्ट्रीय सीएसएसआर प्रतियोगिता में अव्वल आना हिमाचल के लिए गर्व का क्षण – मुख्यमंत्री

एसडीआरएफ का राष्ट्रीय सीएसएसआर प्रतियोगिता में अव्वल आना हिमाचल के लिए गर्व का क्षण – मुख्यमंत्री

Hindi
आज शिमला के ओक ओवर में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की उत्कृष्ट उपलब्धि का सम्मान किया गया। इस टीम ने लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर की कोलैप्स्ड स्ट्रक्चर सर्च एंड रेस्क्यू प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को विजेता एसडीआरएफ टीम ने प्रतिष्ठित ट्रॉफी भेंट की। मुख्यमंत्री ने टीम के सदस्यों को उनकी शानदार उपलब्धि और समर्पण के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह वास्तव में गर्व का क्षण है जब हिमाचल प्रदेश जैसा छोटा राज्य किसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में हाल के वर्षों में प्राकृतिक आपदाएं लगातार बढ़ रही हैं और 2023 तथा 2025 में इनसे व्यापक नुकसान हुआ है। उन्होंने एसडीआरएफ, होम गार्ड्स, अग्निशमन विभाग और सिविल डिफेंस की सराहना क...