Tuesday, July 14Malwa News
Shadow

Hindi

भाजपा सरकार होती तो किशाऊ बांध पर पुराने समझौते को स्वीकार कर प्रदेश को आर्थिक बोझ उठाना पड़ता- मुख्यमंत्री

भाजपा सरकार होती तो किशाऊ बांध पर पुराने समझौते को स्वीकार कर प्रदेश को आर्थिक बोझ उठाना पड़ता- मुख्यमंत्री

Hindi
 मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि अगर प्रदेश में भाजपा का मुख्यमंत्री होता, तो किशाऊ बांध पर हिमाचल प्रदेश के लोगों के अधिकारों के साथ समझौता हो गया होता। अगर प्रदेश में भाजपा की सरकार होती, तो वह पुराने समझौते को स्वीकार कर लेती, जिससे प्रदेश को आर्थिक बोझ उठाना पड़ता। लेकिन हमारी सरकार ने वर्ष 2023 में ही इस समझौते को अस्वीकार कर दिया था। उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने इस महत्वपूर्ण परियोजना में अपने अधिकारों की मजबूती के साथ पैरवी की, इसलिए आज हिमाचल के हितों की जीत हुई है, जिससे हिमाचल प्रदेश को 600 करोड़ रूपये प्रति वर्ष की आय होगी।मुख्यमंत्री ने आज ‘जी मीडिया समृद्धि संवाद’ कार्यक्रम में कहा कि कांग्रेस सरकार जनता की सोच को धरातल पर उतार रही है और यही व्यवस्था परिवर्तन है। उन्होंने कहा कि अनाथ बच्चों, विधवा एवं एकल नारी, मेधावी छात्रों और सभी जरूरतमंदो...
एचएएस एवं संबद्ध सेवाओं के प्रशिक्षु अधिकारियों ने राज्यपाल से भेंट की

एचएएस एवं संबद्ध सेवाओं के प्रशिक्षु अधिकारियों ने राज्यपाल से भेंट की

Hindi
हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचएएस) एवं संबद्ध सेवाओं के वर्ष-2025 बैच के 27 प्रशिक्षु अधिकारियों ने आज यहां लोक भवन में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। ये अधिकारी डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (हिप्पा), शिमला में छह सप्ताह के फाउंडेशन कोर्स का प्रशिक्षण प्राप्त करने आए थे।राज्यपाल ने प्रशिक्षु अधिकारियों को राज्य सिविल सेवा में चयन के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज और प्रदेश की सेवा करने का महत्वपूर्ण अवसर है। एक प्रशासनिक अधिकारी सरकार और जनता के बीच मजबूत कड़ी होता है, इसलिए उसे हमेशा ईमानदारी, पारदर्शिता और सेवा भावना के साथ कार्य करना चाहिए।राज्यपाल ने कहा कि प्रशिक्षण का समय अधिकारियों के व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की योग्यता को विकसित करने का सबसे महत्वपूर्ण चरण होता है। हिमाचल प्रदेश एक पर्वतीय राज्य है,...
मुख्यमंत्री ने ‘वॉटर लॉज ऑफ हिमाचल’ संकलन का विमोचन किया

मुख्यमंत्री ने ‘वॉटर लॉज ऑफ हिमाचल’ संकलन का विमोचन किया

Hindi
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज ‘वॉटर लॉज ऑफ हिमाचल’ संकलन का विमोचन किया। हिमाचल प्रदेश के जल शक्ति विभाग द्वारा तैयार किया गया यह राज्य का पहला व्यापक संकलन है, जिसमें विभाग से संबंधित सभी प्रमुख अधिनियम, नियम, नीतियां, तकनीकी पुस्तिकाएं और प्रशासनिक परिपत्र एक ही पुस्तक में संकलित किए गए हैं। इस संकलन का संपादन एवं संकलन जल शक्ति विभाग के प्रधान सचिव डॉ. अभिषेक जैन, मुख्य अभियंता (शिमला जोन) अभियंता मुकेश हीरा तथा अधीक्षण अभियंता (शिमला जोन) अभियंता विजय कश्यप ने किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संकलन अधिकारियों, अभियंताओं, ठेकेदारों और आम नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण संदर्भ पुस्तक साबित होगा। इससे जलापूर्ति, सीवरेज और सिंचाई सेवाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता बढ़ेगी।उन्होंने जल शक्ति विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि विभाग ने कई वर्षों में बने कानू...
एंटी चिट्टा अवेयरनेस फुटबॉल टूर्नामेंट: सेमीफाइनल मुकाबले रोमांचक रहे

एंटी चिट्टा अवेयरनेस फुटबॉल टूर्नामेंट: सेमीफाइनल मुकाबले रोमांचक रहे

Hindi
*मंडी, 09 जुलाई 2026।*जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित एंटी चिट्टा अवेयरनेस फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत गुरुवार को सेमीफाइनल मुकाबले उत्साह और रोमांच के बीच खेले गए। टूर्नामेंट का उद्देश्य युवाओं को खेलों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा "चिट्टा मुक्त मंडी–नशामुक्त हिमाचल" के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। यह अभियान प्रदेश में चल रहे व्यापक एंटी-चिट्टा जनजागरण अभियान का हिस्सा है। पहले सेमीफाइनल में सुंदरनगर एफसी और मैजीशियन एफसी के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें मैजीशियन एफसी ने 3-0 से शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में नेपोलियन एफसी ने एसपी-7 को 2-0 से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया। दोनों मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। मैचों से पूर्व सभी खिलाड़ियों को "चिट्टा मुक्त मंडी" की शपथ दिलाई गई तथा...
सीबीएसई संबद्ध स्कूलों में 3468 अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया जारी: शिक्षा मंत्री

सीबीएसई संबद्ध स्कूलों में 3468 अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया जारी: शिक्षा मंत्री

Hindi
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में सीबीएसई से संबद्ध सरकारी विद्यालयों के लिए 3,468 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया प्रगति पर है। इनमें 19 श्रेणियों के 2,668 नियमित पदों का मामला हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, हमीरपुर को भेजा जा चुका है, जबकि 800 अस्थायी अंग्रेजी एवं गणित अध्यापकों की नियुक्ति भी की जा रही है। संस्कृत, शारीरिक शिक्षा, संगीत, ड्रॉइंग, विज्ञान, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, इतिहास, हिंदी, भूगोल, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, ललित कला तथा लोक प्रशासन विषयों के शिक्षकों की भर्ती भी शीघ्र पूरी की जाएगी।शिक्षा मंत्री बुधवार को शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न सुधारात्मक कार्यक्रमों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को सरकार की जनकल्याणकारी पहलों को निर...
कन्या भ्रूण हत्या एक गंभीर सामाजिक अपराध : डॉ. दिनेश ठाकुर

कन्या भ्रूण हत्या एक गंभीर सामाजिक अपराध : डॉ. दिनेश ठाकुर

Hindi
मंडी, 8 जुलाई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मंडी डॉ. दिनेश ठाकुर ने पीसीपीएनडीटी अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी देते हुए कहा कि कन्या भ्रूण हत्या एक गंभीर सामाजिक अपराध है, जिसकी रोकथाम के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के उद्देश्यों और बालिकाओं के संरक्षण, शिक्षा तथा सशक्तिकरण के महत्व पर भी प्रकाश डाला। वे बुधवार को मंडी में बाल विकास परियोजना, मंडी-सदर द्वारा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अंतर्गत विकास खंड सदर के पंचायत प्रतिनिधियों के लिए आयोजित एक दिवसीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे थे। कार्यशाला में पंचायत प्रधान, उपप्रधान तथा पंचायत प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर पुलिस विभाग की ओर से थाना प्रभारी, पुलिस थाना मंडी ने पीसीपीएनडीटी अधिनियम के उल्लंघन से संबंधित कानूनी प...
केवल सिंह पठानिया ने तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष से भेंट की

केवल सिंह पठानिया ने तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष से भेंट की

Hindi
उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के मुख्य सचेतक बी. मणिकम टैगोर से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर केवल सिंह पठानिया ने विश्वास व्यक्त किया कि बी. मणिकम टैगोर के नेतृत्व में तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी और अधिक सशक्त होगी तथा संगठन को नई दिशा एवं ऊर्जा प्राप्त होगी।केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी पहलों की जानकारी भी साझा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनहितैषी शासन व्यवस्था के माध्यम से समावेशी विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा हिमाचल प्रदेश में...
चिट्टा को कहें ना, जीवन को चुनें’ संदेश के साथ जारी एंटी चिट्टा फुटबॉल टूर्नामेंट

चिट्टा को कहें ना, जीवन को चुनें’ संदेश के साथ जारी एंटी चिट्टा फुटबॉल टूर्नामेंट

Hindi
जिला प्रशासन मंडी द्वारा नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत आयोजित एंटी चिट्टा अवेयरनेस फुटबॉल टूर्नामेंट में बुधवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए। खेलों के माध्यम से युवाओं को नशे, विशेषकर चिट्टा जैसी घातक प्रवृत्ति के प्रति जागरूक करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जोश, अनुशासन और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को अपने समाज, परिवार, दोस्तों और स्वयं को नशा मुक्त रखने, अपने घर के आस-पास के वि‌द्यालयों, महाविद्यालयों, अन्य स्थानों व समस्त सार्वजनिक व निजी स्थलों पर नशे के दुष्प्रभाव बारे लोगों को जागरूक करने तथा प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने तथा चिट्टा मुक्त मंडी की साथ भी दिलाई गई। आज का अंतिम मुकाबला एसटीसी पड्डल और एसपी- 7 टीम के बीच जारी है। इस अवसर पर उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन एसटीसी पड्डल मं...
राज्यपाल ने विकसित भारत-2047 के निर्माण के लिए बौद्ध मूल्यों और आधुनिक विज्ञान पर दिया बल

राज्यपाल ने विकसित भारत-2047 के निर्माण के लिए बौद्ध मूल्यों और आधुनिक विज्ञान पर दिया बल

Hindi
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि वर्तमान में पूरा विश्व हिंसा, असहिष्णुता, युद्ध, पर्यावरण संकट तथा नैतिक मूल्यों में कमी जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है, ऐसे समय में भगवान बुद्ध की करुणा, मध्यम मार्ग, अहिंसा और आत्म ज्ञान पर आधारित शिक्षाएं पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हो गई हैं। उन्होंने धम्मपद के शाश्वत संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि घृणा का अंत कभी घृणा से नहीं किया जा सकता, बल्कि केवल प्रेम और करुणा से इसे समाप्त किया जा सकता है और यही शाश्वत सत्य है।राज्यपाल ने आज बैजनाथ के ताशीजोंग में ‘फ्रॉम नालंदा टू हिमालयास्-दि अन ब्रोकन लिगेसी ऑफ द बुद्धिस्ट नॉलेज ट्रेडिशन’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया।इस अवसर पर श्री गुप्ता ने कहा कि प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय केवल एक शैक्षणिक संस्थान नहीं था, बल्कि सम्पूर्ण विश्व के लिए ज्ञान का एक प्रकाश-स्तंभ थ...
तकनीकी संस्थानों के लिए नई नीति से हिमाचल, देश के नवाचार केंद्र के रूप में उभरेगाः मुख्यमंत्री

तकनीकी संस्थानों के लिए नई नीति से हिमाचल, देश के नवाचार केंद्र के रूप में उभरेगाः मुख्यमंत्री

Hindi
प्रदेश में नवाचार, उद्यमिता और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने तकनीकी शैक्षणिक संस्थानों के लिए राज्य नवाचार नीति तथा राज्य नवाचार कोष कार्यान्वयन दिशा निर्देशों (2026-2028) को स्वीकृति प्रदान की है।इस नीति का उद्देश्य नवाचारों को व्यावहारिक, प्रौद्योगिकी और बाज़ार के अनुरूप समाधान के रूप में परिवर्तित करना है जिससे विद्यार्थी, शिक्षक और स्टार्टअप्स सशक्त बनेंगे। इससे राज्य में नवाचार आधारित ईको सिस्टम तैयार होगा और हिमाचल प्रदेश, देश के नवाचार केन्द्र के रूप में स्थापित होगा। यह नीति प्रोटोटाइप विकास, स्टार्टअप इनक्यूबेशन, सीड फंडिंग, बौद्धिक संपदा प्रबंधन, क्षमता निर्माण और उद्योगों के साथ सहयोग के लिए एक व्यापक रूपरेखा तैयार करती है। इसमें पारदर्शिता, जवाबदेही और परिणामों को सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया है।नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य स...