होला मोहल्ला साहस, भक्ति और सामाजिक समरसता का प्रतीक : मुख्यमंत्री
चंडीगढ़, 8 मार्च- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को सिरसा जिले के नामधारी गुरुद्वारा श्री जीवननगर में आयोजित भव्य होला मोहल्ला कार्यक्रम में शिरकत की और संत समाज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में आई नामधारी संगत को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पावन आश्रम में आयोजित गौरवशाली पर्व होला मोहल्ला के अवसर पर आप सबके बीच आकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। उन्होंने संत दिलीप सिंह जी महाराज के चरणों में नमन करते हुए कहा कि संत समाज प्रेम, सेवा, भाईचारे और आध्यात्मिकता के माध्यम से समाज को जोड़ने का महान कार्य कर रहा है।
सिरसा की पावन धरती संतों और महापुरुषों की तपोभूमि
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिरसा की पावन भूमि संतों और महापुरुषों की तपोभूमि रही है। वर्ष 1507 में प्रथम पातशाही श्री गुरु नानक...








