राज्यपाल से आरआईएमसी कैडेट्स ने भेंट की
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोकभवन में राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज, (आरआईएमसी) देहरादून के कैडेट्स ने भेंट की। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व नेवल अधिकारी स्नेहा ने किया। उनके साथ आरआईएमसी के संकाय सदस्य अरुणा शर्मा और नितिन वैष्णव भी उपस्थित थे।राज्यपाल से संवाद के दौरान कैडेट्स ने अपना परिचय दिया और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में शामिल होकर सशस्त्र बलों, विशेष रूप से भारतीय नौसेना में सेवा देने की अपनी आकांक्षाएं साझा की।राज्यपाल ने कैडेट्स का गर्मजोशी से स्वागत किया और सशस्त्र बलों के लिए युवाओं को तैयार करने में आरआईएमसी की उत्कृष्ट भूमिका की सराहना की। उन्होंने राष्ट्र के लिए अनुशासित, एकाग्र और देशभक्त अधिकारियों के निर्माण में संस्थान के योगदान की सराहना की।श्री गुप्ता ने अपने संबोधन में अनुशासन, ईमानदारी और मजबूत चरित्र के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पद प्राप्त करने से पह...








