Sunday, September 20Malwa News
Shadow

पंजाब के राज्यपाल ने कविन्द्र गुप्ता से लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता सेे आज लोक भवन में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने शिष्टाचार भेंट की।
कविन्द्र गुप्ता ने पंजाब के राज्यपाल का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा सम्मान स्वरूप उन्हें पारंपरिक हिमाचली टोपी, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट किया।
बैठक के दौरान पारस्परिक हितों से जुड़े अंतर-राज्यीय सहयोग, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और क्षेत्रीय विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने राष्ट्रीय एकता और सहयोगपूर्ण संघीय व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर भी वैचारिक आदान-प्रदान किया।
इस अवसर पर लोक भवन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।