Tuesday, July 14Malwa News
Shadow

Hindi

ढली – रामपुर फोर-लेन सड़क का सर्वेक्षण पूराः मुख्यमंत्री

ढली – रामपुर फोर-लेन सड़क का सर्वेक्षण पूराः मुख्यमंत्री

Hindi
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिला के हाटू माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।इस अवसर पर मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश अपनी समृद्ध ‘देव संस्कृति’ के लिए विश्व विख्यात है। यहां के लोगों की अपने देवी-देवताओं में गहरी आस्था है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अनेक प्राचीन मंदिर स्थापित है और राज्य सरकार धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।पर्यटन और बेहतर संपर्क सुविधा को प्रमुखता प्रदान करते हुए ढली - नारकंडा - रामपुर सड़क को फोर-लेन राजमार्ग में विकसित किया जा रहा है, जिसके लिए सर्वेक्षण का कार्य पूरा हो चुका है। इस परियोजना में सुरंग के निर्माण को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि भूस्खलन से होने वाली क्षति को कम किया जा सके और लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की ...
हिमाचल में नीली क्रांतिः मत्स्य क्षेत्र ने रोजगार और समृद्धि के खोले नए द्वार

हिमाचल में नीली क्रांतिः मत्स्य क्षेत्र ने रोजगार और समृद्धि के खोले नए द्वार

Hindi
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के दूरदर्शी नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश का मत्स्य क्षेत्र अभूतपूर्व प्रगति के दौर से गुजर रहा है। कभी सीमित आर्थिक गतिविधि के रूप में देखा जाने वाला यह क्षेत्र आज ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन और आर्थिक समृद्धि का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। राज्य सरकार की दूरदर्शी नीतियों, आधुनिक तकनीकों और मछुआरों के कल्याण के लिए उठाए गए ठोस कदमों ने मत्स्य क्षेत्र को नई पहचान प्रदान की है।प्रदेश सरकार द्वारा मत्स्य उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ मछुआरों और मत्स्य पालकों की आय में वृद्धि, आधुनिक बुनियादी ढांचे का विकास तथा सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है, जिसके परिणामस्वरूप हिमाचल प्रदेश की ब्लू इकोनॉमी का निरंतर विस्तार हो रहा है।राज्य सरकार की योजनाओं के फलस्वरूप जनवरी 2023 से मार्च 2026 के बीच प्रदेश में कुल 60,799.66 मीट्रिक टन मछली का उत्पादन दर्ज किया गया, जिसक...
‘रश्मिरथी’ सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रवाद का शाश्वत संदेशः राज्यपाल

‘रश्मिरथी’ सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रवाद का शाश्वत संदेशः राज्यपाल

Hindi
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि ‘रश्मिरथी पर्व’ एक महान कवि को याद करने के साथ-साथ जीवन में समरसता, समानता और देशभक्ति के मूल्यों को आत्मसात करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों को अपनाते हुए एक सशक्त और समावेशी राष्ट्र के निर्माण में योगदान देना ही राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।राज्यपाल ने आज शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की अमर कृति ‘रश्मिरथी’ के गोल्डन जुबली वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय ‘रश्मिरथी पर्व’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया।इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि यह आयोजन भारत की राष्ट्रीय चेतना को आकार देने वाले महान विभूतियों को भी श्रद्धांजलि अर्पित करता है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद, लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और रामधारी सिंह ‘दिनकर’ का उल्लेख ...
एचआरटीसी पेंशनरों को समय पर मिलेगी पेंशन

एचआरटीसी पेंशनरों को समय पर मिलेगी पेंशन

Hindi
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज यहां हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) पेंशनर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पेंशन का भुगतान हर माह निर्धारित तिथि पर समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी एचआरटीसी पेंशनरों को प्रत्येक माह की 7 से 10 तारीख के बीच पेंशन प्रदान की जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार हर माह 23 करोड़ रुपये की ग्रांट उपलब्ध करवाएगी। वर्तमान राज्य सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है तथा उनके हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।इस पहल के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए पेंशनभोगियों ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में एचआरटीसी पेंशनरों को पेंशन प्राप्त करने के लिए दो से तीन माह तक इंतजार करना पड़ता था, जिससे उन्हें वित्तीय कठिनाइयों का सामना करना पड़...
राज्यपाल ‘भारत 2047ः विकसित भारत का संकल्प’ विषय पर आयोजित वार्षिक व्याख्यान में हुए शामिल

राज्यपाल ‘भारत 2047ः विकसित भारत का संकल्प’ विषय पर आयोजित वार्षिक व्याख्यान में हुए शामिल

Hindi
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने गत सांय पंचानद शोध संस्थान अध्ययन केंद्र द्वारा आयोजित ‘भारत 2047ः विकसित भारत का संकल्प’ विषयक वार्षिक व्याख्यान को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना तभी साकार हो सकता है, जब गांव, किसान, युवा और महिलाएं देश के विकास की यात्रा में सशक्त भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि मजबूत ग्रामीण अर्थव्यवस्था, आधुनिक कृषि, कौशल विकास और उद्यमिता आत्मनिर्भर भारत की नींव हैं।उन्होंने कहा कि जब वर्ष 2047 में भारत स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूर्ण करेगा, तब लक्ष्य केवल आर्थिक रूप से समृद्ध राष्ट्र बनना ही नहीं, बल्कि ऐसा विकसित देश बनना होगा जो समावेशी, आत्मनिर्भर, नवाचार-प्रेरित और मानवीय मूल्यों पर आधारित हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत 2047 का दृष्टिकोण केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सामूहिक राष्ट्रीय...
पंचायत समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

पंचायत समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Hindi
मंडी, 06 जून। विकास खंड सदर के भ्यूली स्थित सभागार में सदर मंडी में बीडीसी (पंचायत समिति) के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। पीठासीन अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी (ना.) सदर रुपिंदर कौर ने सभी 26 नवनिर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सदर से विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिल शर्मा तथा द्रंग के विधायक पूर्णचंद ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर रुपिंदर कौर ने सभी जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्र के विकास तथा आम जनता की भलाई के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंचायतीराज प्रतिनिधियों की ग्रामीण विकास को गति देने और लोगों की समस्याओं के समाधान में अहम भूमिका रहती है। कार्यक्रम के दौरान पंचायत समिति सदर मंडी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने सभी सदस्यों को पंचायती राज व...
अभिनेता रोहिताश्व गौड़ ने राज्यपाल से की भेंट

अभिनेता रोहिताश्व गौड़ ने राज्यपाल से की भेंट

Hindi
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में अखिल भारतीय कलाकार संघ के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध अभिनेता रोहिताश्व गौड़ तथा संघ की उपाध्यक्ष रेखा गौड़ ने शिष्टाचार भेंट की।इस अवसर पर रोहिताश्व गौड़ ने राज्यपाल को अखिल भारतीय कलाकार संघ की गतिविधियों की जानकारी दी तथा बताया कि 71वीं वार्षिक अखिल भारतीय नाटक एवं नृत्य प्रतियोगिता का शुभारंभ आज से शिमला में हो गया है, जो 10 जून तक आयोजित की जाएगी।उन्होंने बताया कि इस प्रतिष्ठित सांस्कृतिक आयोजन में देशभर से हजारों कलाकार भाग लेंगे। प्रतियोगिता के दौरान कुल 27 नाट्य दल अपनी प्रस्तुतियां देंगे, जबकि लगभग 260 नृत्य प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी, जो भारत की समृद्ध कला एवं सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करेंगी।राज्यपाल ने अखिल भारतीय कलाकार संघ द्वारा नाटक, नृत्य और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्...
आरंग में लाइन बुवाई प्रदर्शन से किसानों को मिली वैज्ञानिक खेती की नई दिशा

आरंग में लाइन बुवाई प्रदर्शन से किसानों को मिली वैज्ञानिक खेती की नई दिशा

Hindi
*मंडी, 5 जून।* हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (एचपीसीडीपी-II) जायका-ओडीए के अंतर्गत खंड परियोजना प्रबंधक इकाई मंडी द्वारा उप-परियोजना पधर के आरंग क्षेत्र में खाद्यान्न उत्पादकता कार्यक्रम के तहत मक्की की लाइन बुवाई का प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य किसानों को उन्नत एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकों से परिचित करवाना तथा फसल उत्पादकता में वृद्धि करना है। कृषि विशेषज्ञ डॉ. पी.एल. शर्मा एवं डॉ. आर.के. शर्मा के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में यह प्रदर्शन किया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि लाइन बुवाई पद्धति अपनाने से बीज की उचित मात्रा का उपयोग सुनिश्चित होता है। इसके अलावा पौधों की समान वृद्धि होती है तथा निराई-गुड़ाई, उर्वरक प्रबंधन और सिंचाई कार्य अधिक प्रभावी ढंग से किए जा सकते हैं। इससे उत्पादन लागत में कमी आने के साथ-साथ फसल की उत्पादकता में भी उल्लेखनीय वृद्धि होती ...
आईटीआई कोटली में “भविष्य सेतु” करियर परामर्श एवं व्यावसायिक मार्गदर्शन शिविर आयोजित

आईटीआई कोटली में “भविष्य सेतु” करियर परामर्श एवं व्यावसायिक मार्गदर्शन शिविर आयोजित

Hindi
मण्डी, 05 जून। जिला रोजगार कार्यालय मण्डी एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) कोटली के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को आईटीआई कोटली में "भविष्य सेतु" करियर परामर्श एवं व्यावसायिक मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपमंडलाधिकारी (नागरिक) कोटली जे.सी. शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जे.सी. शर्मा ने विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षुओं को जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लगाकर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी अरविन्द सिंह चौहान ने श्रम एवं रोजगार विभाग द्वारा संच...
मुख्यमंत्री ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया

Hindi
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज ओक ओवर शिमला में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया। अपनी घनी छाया, सुन्दरता और पर्यावरणीय महत्व के लिए प्रसिद्ध चिनार का वृक्ष शिमला की जलवायु के लिए अत्यंत उपयुक्त माना जाता है। इस पहल का उद्देश्य हरित क्षेत्र का विस्तार करना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देना है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वानिकी, पर्यावरण प्रबंधन एवं ईको-टूरिज्म से संबंधित महत्वपूर्ण प्रकाशनों का विमोचन भी किया। इनमें वन विभाग के अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों के लिए तैयार की गई फील्ड हैंडबुक ‘वन बोध’, प्रधान मुख्य अरण्यपाल डॉ. संजय सूद द्वारा लिखित ‘एनवायरनमेंटल मैनेजमेंट एंड रेगुलेशंस’, ‘फॉरेस्ट्री प्रोजेक्ट्सः फॉरेस्ट कंजर्वेशन, लाइवलीहुड इम्प्रूवमेंट एंड इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट’, जिसमें जेआईसीए, केएफडब्ल्...