Tuesday, July 14Malwa News
Shadow

Hindi

प्रदेश सरकार व्यवसाय में सुगमता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

प्रदेश सरकार व्यवसाय में सुगमता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

Hindi
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को श्रम एवं रोजगार विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को इन योजनाओं का लाभ सभी पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग को प्रमाण-पत्र एवं लाइसेंस आदि सेवाओं की प्रक्रिया को पूर्णतः ऑनलाइन एवं डिजिटाइज करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना-2023 के अंतर्गत युवाओं को ई-टैक्सी खरीदने के लिए 50 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान 500 अतिरिक्त युवाओं को ई-टैक्सी खरीदने के लिए 50 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जाएगा, जिसके लिए बजट में 50 क...
रैगिंग पर रोक के लिए कड़े प्रावधान, शैक्षणिक संस्थान सुनिश्चित करें अनुपालना- अपूर्व देवगन

रैगिंग पर रोक के लिए कड़े प्रावधान, शैक्षणिक संस्थान सुनिश्चित करें अनुपालना- अपूर्व देवगन

Hindi
मंडी, 10 जून। उपायुक्तअपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज यहां जिला स्तरीय एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसमें शैक्षणिक संस्थानों में रैगिंग पर कड़ाई से रोक लगाने संबंधी विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में रैगिंग पर रोक के लिए कड़े प्रावधान किए गए हैं। इस विषय पर गठित राघवन समिति तथा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों की शत-प्रतिशत अनुपालना सुनिश्चित करने के पहली जिम्मेवारी संबंधित शैक्षणिक संस्थानों की है। उन्होंने कहा कि संस्थान में प्रवेश के दौरान नए छात्रों को रैगिंग पर रोक से संबंधित नियमों एवं इस बारे में शिकायत की प्रक्रिया से अवगत करवाने के लिए विशेष जागरूकता फैलाई जानी आवश्यक है। प्रत्येक शैक्षणिक संस्थान में एंटी रैगिंग समितियों का गठन सुनिश्चित किया जाए। इस समिति के अध्य...
जिले में आर्थिक विकास को गति प्रदान करने के लिए आपसी समन्वय से करें कार्य बैंक और विभाग – अपूर्व देवगन

जिले में आर्थिक विकास को गति प्रदान करने के लिए आपसी समन्वय से करें कार्य बैंक और विभाग – अपूर्व देवगन

Hindi
मंडी, 09 जून उपायुक्त अपूर्व देवगन ने सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में बैंकों के सहयोग को बेहद महत्वपूर्ण बताया। वह मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय सभागार में मंडी जिला की त्रैमासिक जिला स्तरीय सलाहकार एवं समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में जिला में संचालित विभिन्न बैंकिंग योजनाओं एवं वित्तीय समावेशन कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी बैंकों को ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से स्वरोजगार योजनाओं, किसान क्रेडिट कार्ड तथा महिला स्वयं सहायता समूहों को प्राथमिकता देने पर बल दिया, ताकि पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध ढंग से पहुंचाया जा सके।  उन्होंने कहा कि जिले के समग्र आर्थिक विकास के लिए बैंक और विभिन्न विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा योजनाओं का ल...
राज्यपाल ने डॉ. वाई.एस. परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय की 17वीं सीनेट बैठक की अध्यक्षता की

राज्यपाल ने डॉ. वाई.एस. परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय की 17वीं सीनेट बैठक की अध्यक्षता की

Hindi
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति कविन्द्र गुप्ता ने आज डॉ. वाई.एस. परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में आयोजित 17वीं सीनेट बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर विधायक एवं सीनेट सदस्य संजय अवस्थी व विनोद सुल्तानपुरी, कुलपति डॉ. हरमिंदर सिंह बवेजा, सीनेट के अन्य सदस्य, प्राध्यापक तथा अधिकारी उपस्थित थे।बैठक के दौरान राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, अनुसंधान एवं विस्तार गतिविधियों की समीक्षा की तथा विभिन्न महत्त्वपूर्ण विषयों पर अपने सुझाव एवं निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) में विश्वविद्यालय द्वारा प्राप्त उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान बागवानी, वानिकी तथा पर्वतीय कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है।राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की दीर्घकालिक विकास योजना पर बल देते हुए...
उपायुक्त ने की जिला स्तरीय नदी निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता

उपायुक्त ने की जिला स्तरीय नदी निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता

Hindi
मंडी, 9 जून। जिला स्तरीय नदी निगरानी समिति की बैठक उपायुक्त कार्यालय के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में मंगलवार को उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आयोजित हुई।   अपूर्व देवगन ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे उहल नदी पर स्थापित शानन प्रोजेक्ट की गाद हटाने संबंधी कार्य को एस.डी.एम. पधर के साथ समन्वय स्थापित करके हटाना सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने मछलियों के प्रजनन व सुरक्षा के मद्देनजर डी-सिल्टिंग का कार्य हर साल पहली जून से 15 अक्टूबर के मध्य करने को कहा है।   उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रोजेक्ट की डी-सिल्टिंग संबंधी कार्य 4-4 घंटे के अंतराल में किया जाए। उन्होंने डी-सिल्टिंग के लिए शानन प्रोजैक्ट के प्रवेश व निकास-द्वारों पर चार सेंसर लगाने को भी कहा है, ताकि नदी के किनारे रहने वाले आमजन को असुविधा का सामना न करना पड़े।  ...
प्राधिकरण की बैठक में 5877 करोड़ निवेश के 42 औद्योगिक प्रस्तावों को मंज़ूरी

प्राधिकरण की बैठक में 5877 करोड़ निवेश के 42 औद्योगिक प्रस्तावों को मंज़ूरी

Hindi
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में मंगलवार को यहां आयोजित राज्य एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण की 32वीं बैठक में 5877.01 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश वाले 42 औद्योगिक निवेश प्रस्तावों को मंज़ूरी प्रदान की गई। इससे राज्य में 13,355 रोज़गार के अवसर पैदा होने की संभावना है।यह बैठक राज्य सरकार की उन लगातार प्रयासों का हिस्सा थी जिनका उद्देश्य आसान मंजूरी प्रक्रियाओं और निवेशकों को सुविधाएं देकर प्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना, निवेश आकर्षित करना, बड़े पैमाने पर रोज़गार पैदा करना और संतुलित क्षेत्रीय विकास सुनिश्चित करना है।बैठक में दी गईं स्वीकृतियां एक प्रगतिशील और समावेशी औद्योगिक वातावरण बनाने के प्रति राज्य सरकार की मज़बूत प्रतिबद्धता को उजागर करती हैं। राज्य सरकार आसान डिजिटल सिंगल-विंडो सिस्टम अपनाकर व्यापार में सुगमता को बेहतर बनाने के लिए प...
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए राज्यपाल

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए राज्यपाल

Hindi
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आज शिमला में आयोजित ‘भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति हमारी पहचान तथा राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। वर्तमान समय में युवाओं को अपनी संस्कृति, परम्पराओं और नैतिक मूल्यों से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे जिम्मेदार, संवेदनशील और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित नागरिक बन सकें।उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, नैतिक मूल्यों और राष्ट्रीय चेतना से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने इस प्रेरणादायी आयोजन के लिए अखिल विश्व गायत्री परिवार को बधाई दी तथा परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।राज्यपाल ...
मुख्यमंत्री ने मशोबरा में प्रदेश के पहले महिला नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र का उद्घाटन किया

मुख्यमंत्री ने मशोबरा में प्रदेश के पहले महिला नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र का उद्घाटन किया

Hindi
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के समीप मशोबरा में ‘नव-जीवन’ महिला नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में नशे, विशेषकर चिट्टा की चुनौती केवल कानून-व्यवस्था का विषय नहीं है, बल्कि यह एक सामाजिक, पारिवारिक और मानवीय संकट है। प्रदेश सरकार ने शुरूआत से ही चिट्टे की चुनौती को गम्भीरता से लिया है तथा इसे रोकने के लिए आम जनता को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है।उन्होंने कहा कि यह राज्य का अपनी तरह का पहला विशेष केन्द्र है, जो महिलाओं का केवल उपचार ही नहीं, बल्कि सम्मानजनक जीवन की ओर लौटने का अवसर प्रदान करेगा। इस केन्द्र में पीड़ित महिलाओं को सुरक्षित आवास, चिकित्सकीय उपचार, मनोवैज्ञानिक परामर्श, पुनर्वास एवं पुनसर््थापना तथा परिवार आधारित सहयोग प्रणाली उपलब्ध होगी। ...
नगर निगम मण्डी से निर्दलीय पार्षद ने मुख्यमंत्री से की भेंट

नगर निगम मण्डी से निर्दलीय पार्षद ने मुख्यमंत्री से की भेंट

Hindi
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज यहां नगर निगम मंडी के वार्ड नंबर एक, खलियार की निर्दलीय पार्षद अलकनंदा हांडा ने भेंट की।इस अवसर पर पार्षद ने राज्य सरकार की नीतियों और जनकल्याणकारी पहलों पर विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने आम लोगों के कल्याण के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को राज्य के विकास और प्रगति के लिए समर्पित एक दूरदर्शी नेता बताया।इस अवसर पर धर्मपुर से विधायक चन्द्र शेखर भी उपस्थित थे।...
पराशर का तीन दिवसीय सरनाहुली मेला 14 जून से होगा शुरू

पराशर का तीन दिवसीय सरनाहुली मेला 14 जून से होगा शुरू

Hindi
मंडी, 8 जून। मंडी जिले का तीन दिवसीय जिला स्तरीय सरनाहुली पराशर मेला 14 जून से शुरू होने जा रहा है। यह जानकारी एसडीएम सदर मंडी रूपिन्द्र कौर ने सोमवार को डी.आर.डी.ए. समिति हॉल में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि यह मेला लोक आस्था का प्रतीक है। इस वर्ष मेला 14 से 16 जून तक मनाया जाएगा। मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी समुचित प्रबंध किए जाएंगे।रूपिन्द्र कौर ने स्वास्थ्य विभाग को एम्बुलेंस, चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ सहित स्वास्थ्य जांच शिविर, जल शक्ति को समुचित पेयजल सप्लाई, पेयजल टैंकर, विद्युत विभाग को विद्युत आपूर्ति, हिमाचल पथ परिवहन निगम (एच.आर.टी.सी.) को मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यातायात बस सुविधा, लोक निर्माण को सड़कों के मरम्मत, साइ...