मेजर ध्यानचंद की जयंती पर हरियाणा में तीन दिवसीय ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ का आयोजन
चंडीगढ़, 30 अगस्त- हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती को हरियाणा में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप मनाया जा रहा है। 29 अगस्त से शुरू होकर 31अगस्त तक चलने वाले इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का राज्यस्तरीय समापन समारोह 31अगस्त को कुरुक्षेत्र में होगा, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी करेंगे।
मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करने वाले मुख्य अतिथियों व विशिष्ट अतिथियों की सूची जारी की गई है।
सूची के अनुसार में अंबाला में ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज, भिवानी में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी के साथ विधायक श्री घनश्याम सर्राफ व श्री कपूर सिंह, चरखी दादरी में सांसद श्री धर्मबीर सिंह के साथ विधायक श्री उमेद सिंह व श्री सुनील सतपाल सांगवान, फरीदाबाद में सांसद श्री...








