केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हरियाणा में राष्ट्रीय राजमार्गों के सौंदर्यकरण के लिए बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण के निर्देश दिए – ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज
चंडीगढ़, 1 सितम्बर – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने हरियाणा में राष्ट्रीय राजमार्गों के सौंदर्यकरण के लिए बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
केंद्रीय मंत्री द्वारा राज्य सरकार को भेजे गए पत्र में स्पष्ट किया गया है कि राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारों पर वृक्षारोपण और सौंदर्यकरण का कार्य मानसून सत्र के दौरान उपलब्ध स्थान के अनुसार एजेंसियों अथवा राज्य के वन विभाग के माध्यम से किया जाएगा। इस वर्ष भी आगामी वर्षा ऋतु में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जाएगा, जिसके लिए क्षेत्रीय इकाइयों को दिशा-निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में श्री अनिल विज ने राष्ट्रीय राजमार्गों के सौंदर्यकरण को लेकर नितिन गडकरी को पत्र लिखा था। उन्...







