आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक का निर्माण कार्य अक्तूबर तक होगा पूरा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं उद्घाटन
चंडीगढ़, 29 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी एवं विभिन्न शीर्ष अधिकारियों के साथ अम्बाला छावनी में सन् 1857 में आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक के निर्माण कार्य को लेकर निरीक्षण किया और समीक्षा बैठक भी की।
ऊर्जा मंत्री श्री विज ने अधिकारियों को शहीद स्मारक का निर्माण जल्द से जल्द पूरा करवाने के निर्देश दिए ताकि इसका उद्घाटन जल्द किया जा सके।
बैठक के उपरांत मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शहीद स्मारक का उद्घाटन करने के संबंध में कहा कि संभावना है कि प्रधानमंत्री जी शहीद स्मारक का उद्घाटन करें। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से शहीद स्मारक का उद्घाटन के लिए पुरजोर आग्रह किया जाएगा।
मुख्य सचिव ने कहा सरकार का प्रयास है कि इस परियोजना को हरिया...