जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में लगेगा देशभर के इंजीनियर्स का ‘महाकुम्भ’
चंडीगढ़ , 27 नवम्बर – जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद में 3 और 4 दिसंबर 2025 को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर्स का 40वां राष्ट्रीय सम्मेलन तथा राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन होने जा रहा है, जिसकी थीम “आईओटी एवं सेंसर एम्बेडेड आईओटी : स्मार्ट कनेक्टिविटी को गति प्रदान करना” है।
यह दो दिवसीय आयोजन द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) के फरीदाबाद स्थानीय केंद्र द्वारा किया जा रहा है। आई.ई.आई. देश का सबसे बड़ा बहु-विषयी इंजीनियरिंग पेशेवर संगठन है जिसमें 15 इंजीनियरिंग संभागों के अंतर्गत 2.5 लाख से अधिक सदस्य हैं।
आई.ई.आई. फरीदाबाद सेंटर के अध्यक्ष इंजी. आई.एस. ओबेरॉय ने बताया कि फरीदाबाद सेंटर को पहली बार इस प्रतिष्ठ...








