मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में सिख और संत रविदास संग्रहालयों के लिए शोध समितियों के गठन के दिए निर्देश
चंडीगढ़, 16 सितंबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में बनने वाले ‘सिख संग्रहालय एवं विरासत केंद्र’ और ‘संत रविदास भवन एवं संग्रहालय’ के लिए शोध समितियां गठित करने के निर्देश दिए हैं। ये समितियाँ पवित्र गुरुओं की जीवन यात्रा, शिक्षाओं और आदर्शों से संबंधित विषय-वस्तु का परीक्षण एवं सत्यापन करेंगी, जिससे दोनों महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के कार्य को शीघ्र गति मिल सके। समितियों में ऐसे विद्वान सम्मिलित किए जाएंगे जिन्होंने गुरुओं के जीवन एवं योगदान पर गहन अध्ययन और शोध कार्य किया है।
मुख्यमंत्री आज यहाँ ‘सिख संग्रहालय एवं विरासत केंद्र’ और ‘संत रविदास भवन एवं संग्रहालय’ की प्रगति की समीक्षा हेतु आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
बैठक के दौरान श्री नायब सिंह सैनी ने दोनों संग्रहालयों के संकल्पन...