शुद्ध पेयजल व हर खेत तक सिंचाई योग्य जल पहुंचाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता: मुकेश अग्निहोत्री
उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सभी को शुद्ध पेयजल एवं हर खेत तक सिंचाई योग्य जल पहुंचाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है और इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए जल शक्ति विभाग सतत् क्रियाशील है। मुकेश अग्निहोत्री आज सोलन ज़िला के दून विधानसभा क्षेत्र के बद्दी में विश्व जल दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय जल महोत्सव समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।उप-मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जल शक्ति विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को 24ग7 कार्यरत रहने के लिए प्रशंसा की और आशा जताई कि विभाग सभी तक जल पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।उन्होंने इस अवसर पर दून तथा नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र को विभिन्न टयूबवेल संवर्धन एवं स्थापित करने के लिए 2-2 करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा की। इनमें से 1-1 करोड़ रुपये जल शक्ति विभाग द्वारा तथा 1-1 करोड़ रुपये बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण द्वारा देना सु...








