महान समाज सुधारक ज्योतिबा फूले का जीवन आज भी हमारे लिए प्रेरणादायक-सुमन सैनी
चंडीगढ़, 3 जनवरी— हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा श्रीमती सुमन सैनी ने कहा कि ज्योतिबा फूले महान समाज सुधारक थे। जिन्होंने शिक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनका जीवन आज भी हमारे लिए प्रेरणादायक है। महात्मा ज्योतिबा फूले, माता सावित्री बाई फूले जैसी महान शख्सियतों से प्रेरणा लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी प्रदेश को व यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश को आगे बढ़ा रहे हैं। हम सभी को महापुरुषों के दिखाए मार्ग पर चलकर देश-प्रदेश की मजबूती में योगदान देना चाहिए।
राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी शनिवार को चंदाना गेट पर कैथल नगर परिषद द्वारा बनाए गए महात्मा ज्योतिबा फूले चौक के उद्घाटन के बाद सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहीं थीं। इससे पूर्व उन्होंने चौक के उद्घाटन अवसर पर महात्मा ज्योत...








