समाज की प्रगति शिक्षा और एकजुटता से संभव : रणबीर सिंह गंगवा
चंडीगढ़, 7 सितंबर -- हरियाणा के जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि समाज की प्रगति तभी संभव है जब सभी वर्ग शिक्षा, रोजगार और सामाजिक उत्थान के कार्यों में बढ़ - चढक़र हिस्सा लें। श्री गंगवा रविवार को हिसार स्थित मानव कल्याण कुम्हार समाज समिति द्वारा आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कहा कि यदि समाज आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना से आगे बढ़े, तो किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं रह सकता। उन्होंने इस सम्मान समारोह को समाज में नई ऊर्जा और प्रेरणा देने वाला कदम बताया।
उन्होंने कहा कि कुम्हार समाज की मेहनत, लग्न और परंपरागत कला ने हमेशा समाज में विशेष पहचान बनाई है। आज समय की मांग है कि युवा वर्ग आधुनिक शिक्षा और तकनीक से जुडक़र अपनी नई पहचान बनाएं और समाज का नाम रोशन करें।
कैबिनेट मंत्री ...