मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान के नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन
चंडीगढ़, 23 अगस्त -हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को पंचकूला के सेक्टर-3 में स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। यह भवन 50 करोड़ 12 लाख रुपये की लागत से निर्मित किया गया है।
इस अवसर पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल, लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव भी उपस्थित रहे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह संस्थान उच्च गुणवत्ता वाले थिंक टैंक की भूमिका निभाएगा, जो हरियाणा सरकार को अत्याधुनिक नीति सलाह, डेटा-आधारित और नवाचारी समाधान प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यह हमारे वित्तीय निर्णयों की रीढ़ बनेगा। उन्होंने कहा कि संस्थान का विजन सातवीं राज्य वित्त आयोग की सिफारिशों और वर्ष ...








