Sunday, November 9Malwa News
Shadow

Tag: haryana breaking news

मंत्रिमंडल ने हरियाणा जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) अध्यादेश, 2025 को मंज़ूरी दी

मंत्रिमंडल ने हरियाणा जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) अध्यादेश, 2025 को मंज़ूरी दी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 12 अक्टूबर – हरियाणा  के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज हुई मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) अध्यादेश, 2025 को लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। यह पहल भारत सरकार के विभिन्न क्षेत्रों में अनुपालन बोझ को कम करने और छोटे अपराधों को अपराध मुक्त करने के दृष्टिकोण के अनुरूप है। हरियाणा जन विश्वास अध्यादेश, 2025, 17 विभागों द्वारा प्रशासित 42 राज्य अधिनियमों में निहित 164 प्रावधानों को अपराध मुक्त करने का प्रयास करता है। यह अध्यादेश छोटी तकनीकी और प्रक्रियात्मक चूकों के लिए आपराधिक दंडों के स्थान पर दीवानी दंड और प्रशासनिक कार्रवाई का प्रावधान करता है। यह अप्रचलित और अनावश्यक धाराओं को भी हटाता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि कानूनी ढाँचा अधिक पारदर्शी, कुशल और सुव...
हरियाणा मंत्रिमंडल ने एचआईवी/एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण अधिनियम, 2017 के अंतर्गत राज्य नियमों के निर्माण को मंजूरी दी

हरियाणा मंत्रिमंडल ने एचआईवी/एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण अधिनियम, 2017 के अंतर्गत राज्य नियमों के निर्माण को मंजूरी दी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 12 अक्टूबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज हुई मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा मानव इम्यूनोडिफिशिएंसी वायरस और एक्वायर्ड इम्यूनोडिफिशिएंसी सिंड्रोम (रोकथाम एवं नियंत्रण) अधिनियम, 2017 की धारा 49 की उपधारा (1) के अंतर्गत राज्य नियमों के निर्माण को मंजूरी दी गई। नए नियमों को हरियाणा मानव इम्यूनोडिफिशिएंसी वायरस और एक्वायर्ड इम्यूनोडिफिशिएंसी सिंड्रोम नियम, 2025 कहा जाएगा। इन नियमों के अंतर्गत, राज्य सरकार अपने छह प्रशासनिक प्रभागों के आयुक्तों को लोकपाल के रूप में कार्य करने के लिए नामित करेगी। अधिनियम की धारा 23 में उल्लिखित उनकी भूमिका एचआईवी/एड्स से पीड़ित लोगों की शिकायतों का निपटारा करना है। प्रत्येक लोकपाल अपने-अपने प्रभागों—रोहतक, हिसार, करनाल, गुरुग्राम, फरीदाबाद ...
केन्या दौरे पर हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा

केन्या दौरे पर हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा

Haryana, Hindi
चंडीगढ़ , 10 अक्तूबर - हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा इन दिनों 9 से 13 अक्तूबर तक केन्या की राजधानी नैरोबी में पांच दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं। उनके साथ 20 सदस्यीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल भी गया है। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य भारत और केन्या के बीच कृषि, बागवानी और कृषि उत्पादों के क्षेत्र में पारस्परिक सहयोग को मजबूत करना और आधुनिक कृषि तकनीकों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है। दौरे के दौरान शुक्रवार को हरियाणा प्रतिनिधिमंडल ने अंतरराष्ट्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान और अंतरराष्ट्रीय मक्का एवं गेहूं सुधार केंद्र के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। इन बैठकों में मक्का और गेहूं में नवाचार, कृषि मशीनीकरण, जलवायु परिवर्तन से निपटने की रणनीतियों और उन्नत कृषि तकनीकों के साझा उपयोग पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक म...
हरियाणा के उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने जापान में फुकुओका के उप-राज्यपाल से की मुलाकात, ऑटोमोटिव और रोबोटिक्स सहयोग पर हुई चर्चा

हरियाणा के उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने जापान में फुकुओका के उप-राज्यपाल से की मुलाकात, ऑटोमोटिव और रोबोटिक्स सहयोग पर हुई चर्चा

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 9 अक्तूबर - हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने जापान दौरे के दौरान आज फुकुओका प्रान्त के उप-राज्यपाल के साथ एक अहम बैठक कर ऑटोमोटिव विनिर्माण, रोबोटिक्स और उन्नत प्रौद्योगिकियों में सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा हुई। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा का प्रतिनिधिमंडल हाल ही में जापान के दौरे पर गया था, जहां टोक्यो और ओसाका में उच्च-स्तरीय बैठकों के माध्यम से निवेश के अवसरों को बढ़ावा दिया गया। अब उद्योग मंत्री के नेतृत्व में यह दौरा जापान के अन्य औद्योगिक क्षेत्रों का दौरा कर रहा है, जिससे द्विपक्षीय सहयोग को नई गति मिल रही है। फुकुओका, ऑटोमोबाइल कंपनियों के अपने मजबूत आधार और रोबोटिक्स एवं इंजीनियरिंग में विशेषज्ञता के लिए जाना जाता है। यहां के निवेशकों ने हरियाणा के उभरते औद्योगिक पारिस्थितिकी तं...
खरीफ खरीद सीजन में अब तक रु. 1945.99 करोड़ की अदायगी किसानों के बैंक खातों में सीधे स्थानांतरित

खरीफ खरीद सीजन में अब तक रु. 1945.99 करोड़ की अदायगी किसानों के बैंक खातों में सीधे स्थानांतरित

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 9 अक्टूबर -- हरियाणा में खरीफ खरीद सीजन 2025 - 26 के दौरान किसानों के खातों में अब तक 1945.99 करोड़ रुपये की अदायगी उनके बैंक खातों में सीधे स्थानांतरित की जा चुकी है। इस तरह सरकार ने किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का भुगतान सुनिश्चित किया है। 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर पंजीकृत किसानों से धान की खरीद की जा रही है। राज्य में अब तक 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल' पर पंजीकृत 113083 किसानों से धान की खरीद की गई है। हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहाँ जानकारी देते हुए कहा कि अब तक राज्य भर की मंडियों में कुल 1807936.07 लाख मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। प्रवक्ता ने कहा कि विभिन्न जिलों की मंडियों से अब तक 976370.73 लाख मीट्रिक टन धान का उठान हो च...
ਪੰਜਾਬ ਨੇ ਸਿਰਜਿਆ ਇਤਿਹਾਸ : ਸਰਕਾਰੀ ਦਫ਼ਤਰਾਂ ਵਿੱਚ ਸਾਰੇ ਪੁਰਾਣੇ ਕੇਸ ਹੋਏ ਕਲੀਅਰ , ਨਿਵੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਆਈ ਤੇਜ਼ੀ

ਪੰਜਾਬ ਨੇ ਸਿਰਜਿਆ ਇਤਿਹਾਸ : ਸਰਕਾਰੀ ਦਫ਼ਤਰਾਂ ਵਿੱਚ ਸਾਰੇ ਪੁਰਾਣੇ ਕੇਸ ਹੋਏ ਕਲੀਅਰ , ਨਿਵੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਆਈ ਤੇਜ਼ੀ

Punjab Development
ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ, 8 ਅਕਤੂਬਰ : ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਸਰਕਾਰੀ ਕਾਰਜਾਂ ਵਿੱਚ ਸੁਧਾਰ ਕਰਕੇ ਇੱਕ ਵੱਡਾ ਮੀਲ ਪੱਥਰ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਸਾਰੇ ਪੁਰਾਣੇ ਲੰਬਿਤ ਕੇਸ (100%) ਰਾਜ ਪੱਧਰ 'ਤੇ ਕਲੀਅਰ ਹੋ ਗਏ ਹਨ। ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨੇ 29 ਮਈ, 2025 ਨੂੰ ਮੁੜ ਸੁਰਜੀਤ ਕੀਤਾ 'ਫਾਸਟ ਟ੍ਰੈਕ ਪੰਜਾਬ ਪੋਰਟਲ' ਲਾਂਚ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਪੋਰਟਲ ਨੇ ਨਿਵੇਸ਼ਕਾਂ ਲਈ ਕੰਮ ਬਹੁਤ ਸੌਖਾ ਬਣਾ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਇਹ ਪ੍ਰਾਪਤੀ ਸਮੇਂ ਸਿਰ ਪੂਰਾ ਕਰਨ ਅਤੇ ਪਾਰਦਰਸ਼ਤਾ ਪ੍ਰਤੀ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਵਚਨਬੱਧਤਾ ਨੂੰ ਦਰਸਾਉਂਦੀ ਹੈ। ਪੰਜਾਬ ਨੇ ਆਪਣੇ ਲੰਬਿਤ ਕੇਸਾਂ ਦੇ ਬੈਕਲਾਗ ਨੂੰ 90% ਤੋਂ ਵੱਧ ਘਟਾ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਫਰਵਰੀ 2025 ਵਿੱਚ, ਲੰਬਿਤ ਅਰਜ਼ੀਆਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ 8,075 ਤੋਂ ਘੱਟ ਕੇ ਸਿਰਫ਼ 283 ਰਹਿ ਗਈ ਹੈ—ਜੋ ਕਿ 96% ਦੀ ਕਮੀ ਹੈ। ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ, ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੱਧਰ 'ਤੇ ਲੰਬਿਤ ਕੇਸ ਫਰਵਰੀ 2025 ਵਿੱਚ 833 ਤੋਂ ਘੱਟ ਕੇ ਹੁਣ ਸਿਰਫ਼ 17 ਰਹਿ ਗਏ ਹਨ। ਇਸਦਾ ਮਤਲਬ ਹੈ ਕਿ 98% ਕੇਸ ਕਲੀਅਰ ਹੋ ਗਏ ਹਨ। ਰਾਜ ਪੱਧਰ 'ਤੇ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹੋਈ ਹੈ। ਫਰਵਰੀ 2025 ਵਿੱਚ, 166 ਪੈਂਡਿੰਗ ਕੇਸ ਸਨ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਹੁਣ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਸਾ...
सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को आधुनिक सुविधाओं से किया जाएगा सुसज्जित : आरती सिंह राव

सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को आधुनिक सुविधाओं से किया जाएगा सुसज्जित : आरती सिंह राव

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 7 अक्तूबर — हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसके तहत अस्पतालों में दवाओं और इलाज में इस्तेमाल होने वाले चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जरूरत के अनुसार नई दवाएं और उपकरण खरीदे जा रहे हैं, जिससे गरीब और जरूरतमंद मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें बेहतर इलाज की सुविधा मिल सकेगी। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि हाल ही में हुई "स्पेशल हाई पॉवर्ड परचेज कमेटी" की बैठक में लगभग 120 करोड़ रुपये की दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की खरीद को मंजूरी दी गई है। इससे राज्य के विभिन्न जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार आएगा और मरीजों को उच्च गुणवत्ता की जांच व उपचार सुविधाएं मिल...
विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता – कृष्ण पाल गुर्जर

विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता – कृष्ण पाल गुर्जर

Haryana, Hindi
चण्डीगढ़, 7 अक्तूबर - केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि पिछले लगभग 11 वर्षों में फरीदाबाद में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं, जिनका प्रमाण हर गांव, हर सड़क और प्रत्येक सार्वजनिक सुविधा में स्पष्ट दिखाई देता है। श्री कृष्ण पाल गुर्जर ने गत देर सायं फरीदाबाद के गांव सरूरपुर में सड़क निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर लगभग 2.30 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का आरंभ हुआ। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। इसी कड़ी में आज उन्होंने गांव सरूरपुर में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से गलियों और सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सरूरपुर से सोहना रोड तक लगभग 1 करोड़ 80 लाख रुपये...
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा प्रतिनिधिमंडल ने शिंकानसेन – ओसाका बुलेट ट्रेन से की यात्रा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा प्रतिनिधिमंडल ने शिंकानसेन – ओसाका बुलेट ट्रेन से की यात्रा

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 7 अक्तूबर — हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में विदेशी निवेश को आकर्षित करने और हरियाणा में वैश्विक औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जापान दौरे पर है। अपने दौरे के दूसरे दिन आज मुख्यमंत्री और प्रतिनिधिमंडल ने विश्वप्रसिद्ध शिंकानसेन - ओसाका बुलेट ट्रेन से टोक्यो से ओसाका तक यात्रा की। यह ट्रेन अपने अत्याधुनिक बुनियादी ढाँचे, सुरक्षा मानकों और परिचालन उत्कृष्टता के लिए जानी जाती है और आधुनिक परिवहन प्रणाली का उत्कृष्ट उदाहरण मानी जाती है। प्रतिनिधिमंडल में हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, विदेश सहयोग विभाग की आयुक्त एवं सचिव श्रीमती अमनीत पी. कुमार, उ...
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिमाने प्रीफेक्चर के गवर्नर तात्सुया मारुयामा से की मुलाकात

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिमाने प्रीफेक्चर के गवर्नर तात्सुया मारुयामा से की मुलाकात

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 6 अक्तूबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपने जापान दौरे के दौरान आज शिमाने प्रीफेक्चर के गवर्नर तात्सुया मारुयामा से ‌मुलाकात की। इस दौरान दोनों क्षेत्रों के उद्यमों के बीच प्रौद्योगिकी आदान-प्रदान, नवाचार और संयुक्त उद्यमों के नए अवसर तलाशने पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने टोक्यो में आयोजित हरियाणा-शिमाने प्रीफेक्चर रोड शो में भी हिस्सा लिया। यहां उपस्थित उद्योगपतियो और निवेशकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जापान के साथ हमारे संबंध हजारों वर्ष पुराने हैं। ये संबंध ऐतिहासिक और भावानात्मक हैं। जिस प्रकार शिमाने की अपनी चिरस्थायी परंपराएं हैं, उसी प्रकार हरियाणा भी भारतीय सभ्यता के सबसे प्राचीन और पूजनीय स्थलों में से एक है। हरियाणा में ही धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र की वह पावन भूमि है, जहां सदियों पहले भगवान श्रीकृष्ण जी ने गीता का दिव...