इंडोनेशिया में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आगाज
चंडीगढ़, 12 सितंबर- इंडोनेशिया के बाली संसद सभागार में तीन दिवसीय छठे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आगाज हुआ। इंडोनेशिया के बाली में शुक्रवार को श्रीमद्भगवद् गीता को विराजित किया गया।इसी के साथ गीता महिमा और भारत-इंडोनेशिया के प्राचीन सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के लिए विचार मंथन हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बाली के वाइस चेयरमैन (डीपीआरडी)के वाइस गवर्नर नोवासेवी पुत्रा, मुख्य वक्ता गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज,मुख्यातिथि हरियाणा के पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा,विदेश मंत्रालय दक्षिण क्षेत्र की सचिव डा.नीना मल्होत्रा,बाली विधायक प्रोफेसर सोमवीर,बाली में भारत के सीजीआई शशांक विक्रम,बाली के विधायक बुद्धि उत्तमा, विधायक राकी, विधायक मेदू पार्ता मौजूद रहे। बाली में भारतीय दूतावास के अधिकारी लवलेश के अलावा,इंग्लैंड,ऑस्ट्रेलिया,स्पेन और...








