भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर हरियाणा में कारीगरों को बड़ी सौगात
चंडीगढ़, 17 सितम्बर -- भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर हरियाणा में कारीगरों और शिल्पकारों को बड़ी सौगात मिली। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री विश्वकर्मा सम्मान योजना की शुरुआत की। इस योजना के अंतर्गत हरियाणा के उन कारीगरों को 5 हजार रुपये का टॉप अप प्रोत्साहन दिया जाएगा, जो प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।
मुख्यमंत्री बुधवार को रोहतक में श्री विश्वकर्मा जयंती एवं श्रमिक दिवस समारोह पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। समारोह में पूर्व मंत्री श्री मनीष ग्रोवर सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह शुभ संयोग है कि आज दिव्य शिल्पी भगवान श्री विश्वकर्मा जी की जयंती है। 21वीं शताब्दी के नए भारत के शिल्पी प्रधा...







