देश व प्रदेश में सेवा पखवाड़ा आयोजित: कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा
चंडीगढ़, 24 सितंबर: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने सेवा पखवाड़ा के तहत यमुनानगर के रपोली, ऊँचा चांदना, गढी सिकंदरा, सिकंदरा, टोपरा कलां, जगूड़ी, कुंजल, बापौली, सढुरा, बापा, पूर्णगढ़ और अलीपुरा गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में पहुंचकर लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह सेवा पखवाड़ा हमें समाज सेवा के लिए नि:स्वार्थ भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता है। इसे देश के प्रधानमंत्री और महापुरुषों के जन्मदिवसों के अवसर पर मनाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस सेवा पखवाड़े में रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, आत्मनिर्भर भारत, पेंटिंग प्रतियोगिता, प्रबुद्ध सम्मेलन, हेल्थ चेकअप, मैराथन इत्यादि का...







