देश का दूसरा एलिवेटेड रेलवे ट्रैक भी जल्द हरियाणा वासियों को करेंगे समर्पित – नायब सिंह सै
चंडीगढ़, 30 सितंबर -- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश का दूसरा एलिवेटेड रेलवे ट्रैक शीघ्र ही हरियाणा की जनता को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का पहला एलिवेटेड रेलवे ट्रैक भी हरियाणा में ही निर्मित किया गया था और अब दूसरे ट्रैक का काम पूरा हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि थानेसर रेलवे प्लेटफॉर्म का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद कुरुक्षेत्र शहर की पाँच क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से नागरिकों को स्थायी राहत मिलेगी।
मुख्यमंत्री आज थानेसर रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने रेलवे अधिकारियों से एलिवेटेड रेलवे ट्रैक की प्रगति संबंधी विस्तृत जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर के मैनेजिंग डायरे...







