हरियाणा में स्वच्छता और विकास को नई गति: एचपीडब्ल्यूपीसी की बैठक में 41 करोड़ की 8 परियोजनाओं को मंजूरी
चंडीगढ़,15 अक्तूबर। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में आज चंडीगढ़ में हाई पावर वर्कर्स परचेज कमेटी (एचपीडब्ल्यूपीसी) की बैठक आयोजित हुई, जिसमें प्रदेश के विभिन्न नगर परिषदों से संबंधित स्वच्छता, ढांचागत विकास और जन सुविधाओं से जुड़ी आठ महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की गई।बैठक में प्रस्तुत प्रस्तावों पर विचार के बाद कुल 41 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई, जिनमें से चार स्वच्छता परियोजनाओं पर 21.66 करोड़ रुपये और अन्य चार ढांचागत परियोजनाओं पर 19.75 करोड़ रुपये के खर्च को मंजूरी दी गई।बैठक में नगर परिषद रतिया, उचाना और महेंद्रगढ़ में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, पृथक्करण, परिवहन और निस्तारण कार्यों को स्वीकृति दी गई। इसके अलावा नगर परिषद हांसी में लिगेसी वेस्ट के बायो-रेमेडिएशन, भूमि पुनः प्राप्ति और वैज्ञानिक निस्तारण के कार्य को भी मंजूरी प्...






