विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : मुख्यमंत्री
चंडीगढ़, 30 अक्टूबर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित के विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है। जिला फतेहाबाद में बाढ़, जलभराव, सिंचाई, सड़क, सीवरेज, पेयजल और अन्य अधोसंरचना संबंधी कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक कार्य गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री वीरवार को फतेहाबाद के विश्राम गृह में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने नायब सिंह सैनी ने कहा कि हिसार घग्गर ड्रेन की चौड़ाई बढाई जाए ताकि जलभराव वाले इलाक़ों से इसके ज़रिए पानी निकासी की समस्या का समाधान हो सके। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि ओटू झील पर बहाव के बोझ को कम करने के लिए कहीं बीच में वैकल्पिक मार्ग से जल निकासी का प्रस्ताव तैय...








