Tuesday, June 23Malwa News
Shadow

Tag: haryana breaking news

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में होगा कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे शिरकत

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में होगा कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे शिरकत

Haryana, Hindi
चंडीगढ़,3 नवंबर-  हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में हिन्द की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में भी शामिल होंगे। धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र में 15 नवंबर से शुरू होने वाला 10वां अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 5 दिसंबर तक चलेगा। पहली बार यह महोत्सव 21 दिन तक चलेगा। मुख्यमंत्री सोमवार को हरियाणा निवास चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में संस्कृति, ज्ञान और आध्यात्मिकता का अलग ही संगम देखने को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र 48 कोस की परिधि में फैला है। इस क्षेत्र में अनेक तीर्थ हैं। कुरुक्ष...
भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्व चैंपियन बनने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी बधाई

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्व चैंपियन बनने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी बधाई

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 3 नवंबर — हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब  सिंह सैनी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्व चैंपियन बनने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है और यह उपलब्धि पूरे राष्ट्र के लिए गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री आज यहां हरियाणा निवास में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस विजेता टीम का हिस्सा रही हरियाणा की बेटी शेफाली वर्मा ने फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल किया। शेफाली ने निर्णायक पारी खेलते हुए 87 रन बनाए और साथ ही दो महत्वपूर्ण विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि शेफाली का शानदार प्रदर्शन हरियाणा की बेटियों की प्रतिभा, परिश्रम और संकल्प का प्रतीक है, जिस पर पूरे प्रदेश को गर्व...
हरियाणा लिख रहा है समृद्धि की नई परिभाषा- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

हरियाणा लिख रहा है समृद्धि की नई परिभाषा- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Punjab News
चंडीगढ़, 3 नवंबर : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश की 59 वर्षों की विकास यात्रा इस बात की गवाही देती है कि हरियाणा ने  सम्पन्नता और खुशहाली तक का लंबा सफर तय किया है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा समृद्धि की एक नई परिभाषा लिख रहा है। उन्होने कहा कि प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विकास हुआ है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में हम हरियाणा को इनोवेशन, इन्फ्रास्ट्रक्चर और इन्क्लूसिव ग्रोथ की तरफ ले जा रहे हैं। हमारा लक्ष्य है हरियाणा का संतुलित विकास। चाहे वह शहर हो या गांव, गरीब हो या अमीर, हर किसी को विकास का लाभ मिले। मुख्यमंत्री सोमवार को यवनिका गार्डन, सेक्टर-5 में 60वें हरियाणा दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव एवं प्रदर्शनी के समापन समारोह  में मुख्य अतिथि ...
हरियाणा में अंशकालिक और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी

हरियाणा में अंशकालिक और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 03 नवम्बर- हरियाणा सरकार ने राज्य के विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों और सार्वजनिक उपक्रमों में कार्यरत अंशकालिक (पार्ट टाइम) और दैनिक वेतनभोगी (डेली वेजिज) कर्मचारियों के वेतन में संशोधन करने का निर्णय लिया है। संशोधित वेतन 1 जनवरी, 2025 से प्रभावी होगा। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा इस सम्बन्ध में एक अधिसूचना की गई है। यह निर्णय विभिन्न विभागों और संगठनों द्वारा वेतन वृद्धि के सम्बन्ध में किए गए  प्रतिवेदनों के बाद लिया गया है, ताकि अंशकालिक और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को उचित पारिश्रमिक मिल सके। राज्य को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है और हर श्रेणी में तीन स्तरों (लेवल) के लिए अलग-अलग वेतन दरें तय की गई हैं। श्रेणी-1 में आने वाले जिलों में अब लेवल-1 कर्मचारियों को 19,900 रुपये प्रतिमाह, 765&nbs...
बरवाला को नगर परिषद का दर्जा मिलना आने वाले वर्षों में क्षेत्र के समग्र विकास की नींव बनेगा: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

बरवाला को नगर परिषद का दर्जा मिलना आने वाले वर्षों में क्षेत्र के समग्र विकास की नींव बनेगा: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 2 नवंबर-  हरियाणा सरकार ने अधिसूचना जारी कर बरवाला को नगर परिषद का दर्जा दिया है। यह अधिसूचना हरियाणा नगरपालिका अधिनियम, 1973 की धारा 2ए(2) के अंतर्गत जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार हिसार जिला के बरवाला को नगर परिषद के रूप में अधिसूचित किया गया है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोकनिर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने इस निर्णय को बरवाला की जनता के लंबे समय से चले आ रहे सपने की पूर्ति बताया। उन्होंने कहा कि बरवाला को नगर परिषद का दर्जा दिलाने के लिए वो लगातार प्रयासरत थॆ। इस संबंध में उन्होंने निकाय विभाग को पत्र भी लिखा था और क्षेत्र की जरूरतों के मद्देनज़र इसकी मांग की थी। आज वह प्रयास सफल हुए हैं। उन्होंने कहा कि नगर परिषद बनने से बरवाला में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। अब बरवाला में सड़क, सीवरेज, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और सफाई ...
भारत को पुनः विश्व गुरु के रूप में प्रतिष्ठित करने हेतु महर्षि दयानंद की शिक्षा पद्धति होगी अपनानी – मुख्यमंत्री

भारत को पुनः विश्व गुरु के रूप में प्रतिष्ठित करने हेतु महर्षि दयानंद की शिक्षा पद्धति होगी अपनानी – मुख्यमंत्री

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 2 नवंबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आर्य समाज के प्रगतिशील विचारों को आज फिर उसी संकल्प, निष्ठा और समर्पण के साथ गांव-गांव और गली-गली तक पहुंचाने की जरूरत है, जिससे कि भारत 'आध्यात्मिक गुरु' का अपना प्राचीन गौरव फिर से हासिल कर सके। मुख्यमंत्री रविवार को दिल्ली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन 2025 को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके आर्य समाज की स्मारिका का विमोचन किया जिसमें आर्य समाज के 150 साल का स्वर्णिम अध्याय संकलित है। मुख्यमंत्री ने संस्था को अपने ऐच्छिक कोष से 51 लाख रुपए भी देने की घोषणा की। इस मौके पर गुजरात और महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि भारत को पुनः विश्व गुरु के रूप में स्थापित करना है, तो हमें महर्षि दयानंद जी की शिक्षाओं का अनुसरण करन...
मोदी की गारंटी और नायब के संकल्पों से साकार हो रहा महिला सशक्तिकरण का सपना

मोदी की गारंटी और नायब के संकल्पों से साकार हो रहा महिला सशक्तिकरण का सपना

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 1 नवंबर - हरियाणा दिवस के विशेष अवसर पर आज प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक और बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ के तहत पात्र 5,22,162 महिला लाभार्थियों को 2100- 2100 रुपये की राशि जारी की। इन महिलाओं को 109 करोड़ 65 लाख 40 हजार 200 रुपए का लाभ मिला। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की 'गारंटी’ और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के संकल्प' प्रदेश में परिवर्तन की नई गाथा लिख रहे हैं। इसी कड़ी में महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह पहल सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि डबल इंजन सरकार की स्पष्ट नीति और साफ नीयत की एक अनुपम झलक है। मुख्यमंत्री आज यहां हरियाणा दिवस के अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा और स्वास्थ्य मंत्र...
हरियाणा की पारदर्शी भर्ती व्यवस्था बनी मिसाल, अब तक 3 लाख युवाओं को मिला रोजगार – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

हरियाणा की पारदर्शी भर्ती व्यवस्था बनी मिसाल, अब तक 3 लाख युवाओं को मिला रोजगार – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 1 नवंबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्तमान सरकार ने युवाओं के रोजगार सृजन में अभूतपूर्व प्रगति हासिल करते हुए बीते 11 वर्षों के कार्यकाल में 3 लाख युवाओं को पूरी पारदर्शिता के आधार पर सरकारी सेवाओं में नियुक्ति का अवसर प्रदान किया है। इनमें से 1,80,000 युवाओं को नियमित सरकारी पदों पर नियुक्त किया गया है, जबकि 1,20,000 युवाओं को हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कौशल रोजगार निगम से जुड़े कर्मचारियों को न केवल रोजगार उपलब्ध हुआ है, बल्कि उनके भविष्य की सुरक्षा भी सुनिश्चित की गई है। पारदर्शिता के आधार पर यह प्रक्रिया निरंतर जारी है । मुख्यमंत्री आज यहां हरियाणा दिवस के अवसर पर आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने दीनदयाल लाड़ो लक्ष्मी योजना की पहली किस्त के...
हरियाणा राजभवन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राज्य का 60 वां स्थापना दिवस

हरियाणा राजभवन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राज्य का 60 वां स्थापना दिवस

Haryana, Hindi
चण्डीगढ, 1 नवम्बर - हरियाणा राजभवन में आज राज्य का 60 वां स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह पूर्वक मनाया गया। समारोह का शुभारम्भ हरियाणा के राज्यपाल प्रो0 असीम कुमार घोष उनकी पत्नी श्रीमती मित्रा घोष और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विधिवत् दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल भी उपस्थित रहे। राज्यपाल ने समारोह में भाग लेने वाले कलाकारों को 6 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। इसके बाद राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित डॉ मोनिका ने देवी आराधना गीत की प्रस्तुति ने वातावरण को आध्यात्मिक तरंगों से परिपूर्ण कर दिया। इस अवसर पर बहुरंगी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये जिनकी शुरुआत हरियाणा राज्य के लोक नृत्य से हुई। हरियाणा के बाद पंजाब राज्य के लोकनृत्य भांगड़ा की प्रस्तुति ने रंग जमाया। इसी के साथ पश्चिम बंगाल के लोक नृ...
हरियाणा में संस्कृति और विरासत के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य जारी – मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

हरियाणा में संस्कृति और विरासत के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य जारी – मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़  नवंबर 1:  हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में हरियाणा में  संस्कृति और विरासत के संरक्षण के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है । चाहे वह अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन हो, संत-महापुरुष सम्मान एवं प्रचार-प्रसार योजना हो या फिर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना, हमारा लक्ष्य स्पष्ट है कि विकास की गति संस्कृति की जड़ों से जुड़ी रहनी चाहिए। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज सेक्टर 5 स्थित शालीमार ग्राउंड में विश्व जागृति मिशन द्वारा आयोजित सनातन संस्कृति जागरण महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे । इस अवसर पर हरियाणा के विधान सभा अध्यक्ष श्री हरविंदर कल्याण और गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज भी उपस्थित थे । इससे पहले मुख्यमंत्री ने परम पूज्...