शहरी क्षेत्र में इजी मोड ऑफ ट्रेवलिंग प्रदान करना सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य : मनोहर लाल
चंडीगढ़ 07, नवंबर - केंद्रीय आवासन, शहरी एवं ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि 18वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन एवं प्रदर्शनी का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में इजी मोड ऑफ ट्रेवलिंग थीम के साथ सुगमता बनाए रखने के लिए बेहतर यातायात व्यवस्था व सेवाएं प्रदान करना है। इस सम्मेलन में नीतिगत आधार पर आए सुझावों के साथ शहरी क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लाते हुए जन सेवाएं प्रदान करने की दिशा में सराहनीय कदम बढ़ाए जाएंगे।
केंद्रीय मंत्री शुक्रवार को गुरुग्राम में आयोजित तीन दिवसीय 18वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ करने उपरान्त सम्बोधित कर रहे थे । उन्होंने परिसर में लगी शहरी विकास और गतिशीलता को दर्शाती विकासात्मक प्रदर्शनी का उद्घाटन करने उपरांत अवलोकन भी किया।
शहरी विकास पर केंद्रित नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु हुई घोषणाए...








