हरियाणा की पारदर्शी भर्ती व्यवस्था बनी मिसाल, अब तक 3 लाख युवाओं को मिला रोजगार – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
चंडीगढ़, 1 नवंबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्तमान सरकार ने युवाओं के रोजगार सृजन में अभूतपूर्व प्रगति हासिल करते हुए बीते 11 वर्षों के कार्यकाल में 3 लाख युवाओं को पूरी पारदर्शिता के आधार पर सरकारी सेवाओं में नियुक्ति का अवसर प्रदान किया है। इनमें से 1,80,000 युवाओं को नियमित सरकारी पदों पर नियुक्त किया गया है, जबकि 1,20,000 युवाओं को हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कौशल रोजगार निगम से जुड़े कर्मचारियों को न केवल रोजगार उपलब्ध हुआ है, बल्कि उनके भविष्य की सुरक्षा भी सुनिश्चित की गई है। पारदर्शिता के आधार पर यह प्रक्रिया निरंतर जारी है ।
मुख्यमंत्री आज यहां हरियाणा दिवस के अवसर पर आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने दीनदयाल लाड़ो लक्ष्मी योजना की पहली किस्त के...








