हरियाणा के खेल इतिहास में ओलंपिक संघ ने एक नए अध्याय की शुरुआत की: विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार
चंडीगढ़, 5 नवंबर-- हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि हरियाणा के खेल इतिहास में हरियाणा ओलम्पिक संघ ने एक नए अध्याय की शुरूआत की है। इस नए अध्याय के साथ प्रदेश के हजारों खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मुकाम को हासिल करने के लिए एक नया मंच मिला है। इसके लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की जितनी तारिफ की जाए उतनी कम है।
विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार बुधवार को कुरुक्षेत्र में हरियाणा ओलम्पिक संघ की तरफ से चल रही राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में बोल रहे थे। इससे पहले मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार, जिला परिषद के उपाध्यक्ष धर्मपाल चौधरी, सचिव नसीब ने 27वें हरियाणा ओलम्पिक संघ की तरफ से आयोजित महिला व पुरुष कबड्डी खिलाड़ियों से परिचय किया और फाइनल मैच शुरू करवाया।
उन्होंने कहा...








