Saturday, March 14Malwa News
Shadow

Tag: haryana breaking news

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अम्बाला की मुक्केबाज हरनूर कौर को यूथ एशियन गेम्स में रजत पदक जीतने पर बधाई दी

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अम्बाला की मुक्केबाज हरनूर कौर को यूथ एशियन गेम्स में रजत पदक जीतने पर बधाई दी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 10 नवंबर-- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने सोमवार को शाहपुर, अंबाला छावनी की महिला मुक्केबाज हरनूर कौर को बहरीन में संपन्न हुई यूथ एशियन गेम्स-2025 में मुक्केबाजी प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने पर पदक प्रदान कर सम्मानित किया तथा प्रोत्साहन स्वरूप 11 हजार रुपए अपने स्वैच्छिक कोष से प्रदान किए। इस अवसर पर हरनूर के माता-पिता भी मौजूद थे और उन्हें ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने शुभकामनाएँ भी दीं। श्री विज ने हरनूर कौर से बातचीत की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक सुविधाएं प्रदान कर रही है। इसके अलावा, अंबाला छावनी में खेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया गया है, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को वैश्विक स्तर पर पहचान मिल रही है। गौरतलब है कि ह...
सरकार स्वास्थ्य तंत्र को मजबूत, सेवाओं के विस्तार व गुणवत्ता सुधार करने के लिए प्रतिबद्ध: आरती सिंह राव

सरकार स्वास्थ्य तंत्र को मजबूत, सेवाओं के विस्तार व गुणवत्ता सुधार करने के लिए प्रतिबद्ध: आरती सिंह राव

Haryana, Hindi
चण्डीगढ़, 10 नवम्बर -- हरियाणा की चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य तंत्र को मजबूत करने और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार व गुणवत्ता सुधार करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए प्रदेश के मेडिकल महाविद्यालयों एवं अस्पतालों में ग्रुुप ए से लेकर ग्रुप डी तक के रिक्त पदों को जल्द भरा जाएगा। चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री आरती सिंह राव आज चण्डीगढ़ में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा भेजे गए ग्रुप ए से डी पदों की भर्ती से संबंधित प्रस्तावों को लेकर एचपीएससी, एचएसएससी और एचकेआरएनएल के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि राज्य के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए विभाग द्वारा भेजे गए प्रस्तावों पर गंभीरता से काम करते हुए चिकित्सकों, नर्सों, तकनीकी कर...
हरियाणा के मुख्य सचिव ने की बैंकिंग प्रगति की समीक्षा

हरियाणा के मुख्य सचिव ने की बैंकिंग प्रगति की समीक्षा

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 10 नवंबर–हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने कहा कि लाभार्थियों के ऋण स्वीकृति और वास्तविक वितरण के बीच की खाई को तुरंत पाटना आवश्यक है। वे आज यहां हुई राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) की 174वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्य सचिव ने बैंकों से अपनी नीतियों की समीक्षा करने और यह सुनिश्चित करने को कहा कि किसानों सहित सभी पात्र लाभार्थियों को समय पर तथा पर्याप्त मात्रा में ऋण उपलब्ध कराया जाए। बैठक में राज्य के बैंकिंग क्षेत्र के प्रदर्शन का विस्तृत आकलन करने के लिए विभिन्न बैंकों, सरकारी विभागों और वित्तीय संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। श्री रस्तोगी ने वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को सहयोग प्रदान करने में बैंकों और सरकारी विभागों के संयुक्त प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्...
गुरुग्राम में नागरिक सुविधाओं के संचालन में किसी भी स्तर की ढिलाई या कोताही नहीं होगी स्वीकार्य : मुख्यमंत्री

गुरुग्राम में नागरिक सुविधाओं के संचालन में किसी भी स्तर की ढिलाई या कोताही नहीं होगी स्वीकार्य : मुख्यमंत्री

Hindi
चंडीगढ़, 10 नवंबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गुरुग्राम प्रदेश का सबसे तेज़ी से विकसित होता शहर है, इसलिए यहां नागरिक सुविधाओं के संचालन में किसी भी स्तर की ढिलाई या कोताही को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में पानी, सीवर और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की वर्तमान स्थिति पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि गुरुग्राम में बसने वाला हर नागरिक तय समयावधि में उच्च स्तरीय मूलभूत सुविधाओं का लाभ प्राप्त करे। मुख्यमंत्री सोमवार को गुरुग्राम में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में पटौदी विधायक श्रीमती बिमला चौधरी, सोहना विधायक श्री तेजपाल तंवर तथा गुरुग्राम विधायक श्री मुकेश शर्मा भी उपस...
खिलाड़ी शैफाली वर्मा का सर्किट हाउस पहुंचने पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने सरकार की ओर से किया स्वागत

खिलाड़ी शैफाली वर्मा का सर्किट हाउस पहुंचने पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने सरकार की ओर से किया स्वागत

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 9 नवंबर— विश्वकप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी शैफाली वर्मा का रविवार को रोहतक पहुंचने पर भव्य अभिनंदन किया गया। हरियाणा सरकार की ओर से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी, पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, उपायुक्त सचिन गुप्ता, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, महापौर राम अवतार वाल्मीकि, पूर्व महापौर मनमोहन गोयल व उपमंडलाधीश आशीष कुमार, सांपला मार्केट कमेटी के चेयरमैन उदय भान मलिक सहित समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने शैफाली वर्मा का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने स्थानीय सर्किट हाउस में क्रिकेट खिलाड़ी शैफाली वर्मा तथा परिजनों का सरकार की ओर से मान-सम्मान का प्रतीक पगड़ी पहनाकर तथा शॉल भेंट कर अभिनंदन किया। उ...
एजेंट के जाल में फंसे अंबाला के दो युवा रूस से डिपोर्ट होकर लौटे, ऊर्जा मंत्री अनिल विज को दी शिकायत, पुलिस को सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

एजेंट के जाल में फंसे अंबाला के दो युवा रूस से डिपोर्ट होकर लौटे, ऊर्जा मंत्री अनिल विज को दी शिकायत, पुलिस को सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 9 नवंबर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने अंबाला छावनी के डिफेंस कॉलोनी के दो युवकों को अवैध रूप से रूस भेजने वाले दो एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस को दिए हैं। श्री विज रविवार को अंबाला छावनी में अपने आवास पर जनसुनवाई के दौरान अंबाला छावनी विधानसभा क्षेत्र से आए नागरिकों की समस्याएं सुन रहे थे। डिफेंस कॉलोनी निवासी शिकायतकर्ता ने बताया कि गांव पंजोखरा साहिब और दयालबाग निवासी दो एजेंटों ने उसे जॉर्जिया भेजने का झांसा दिया और इसके बदले पांच लाख रुपये की मांग की। शिकायतकर्ता ने एजेंटों को रकम सौंप दी, लेकिन उसे जॉर्जिया के बजाय मक्का भेज दिया गया। बाद में एजेंटों ने उसे अवैध रूप से टूरिस्ट वीज़ा पर रूस भेज दिया, जहां स्थानीय पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता को लगभग दो महीने जेल में रखा गया और फिर भार...
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने की 11 विभागों की 22 महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने की 11 विभागों की 22 महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 9 नवंबर— केंद्रीय आवासन, ऊर्जा एवं शहरी मामले के मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को करनाल में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और तेजी लाने के निर्देश दिए। मंत्री ने बैठक में 11 विभागों की 22 महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए कि योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिले तथा विकासात्मक परियोजना को जल्द धरातल पर लाया जाए। बैठक में केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने अधिकारियों से कहा कि सभी अधिकारी अपने स्तर पर जिला से संबंधित विकासात्मक परियोजनाओं तथा जन कल्याणकारी योजनाओं का आवश्यकतानुसार प्लान तैयार करें, केवल लक्ष्य पूरा करने तक सीमित न रहें। उन...
एनडीए के पक्ष में बिहार की जनता में जबरदस्त उत्साह – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

एनडीए के पक्ष में बिहार की जनता में जबरदस्त उत्साह – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 9 नवंबर-- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज बिहार के बगाह विधानसभा क्षेत्र में एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी के समर्थन में भव्य चुनावी रोड शो किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के स्वागत में जनसैलाब उमड़ पड़ा। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता में एनडीए के प्रति जबरदस्त उत्साह है और जनता आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर एनडीए की सरकार चुनने जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में ट्रिपल इंजन की सरकार जनकल्याण और विकास के नए आयाम गढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने, युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने और विकास को नई दिशा देने के लिए एनडीए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ शासन, पारदर्शिता और जवाबदेही प्रशासन की नीति को ध्यान में रखते हुए बिहार की जनता इस बार भी एनडीए को चुनाव में...
ड्रेनों की मरम्मत कार्य समय पर व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं: मंत्री श्रुति चौधरी

ड्रेनों की मरम्मत कार्य समय पर व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं: मंत्री श्रुति चौधरी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 8 नवंबर- हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने 20 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले प्रोजेक्टों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी प्रोजेक्टों की स्वयं निगरानी करें, नियमित ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करें और कार्यों की प्रगति पर पूरा ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि ठेकेदार प्रोजेक्टों को निर्धारित समय से एक वर्ष या उससे अधिक की देरी करते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जाए। इसके अलावा संबंधित कार्यकारी अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता के खिलाफ भी अनुशासनिक कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ड्रेनों की मरम्मत और सुधार कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए और इनमें उच्च गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग सुनिश्चित किया जाए। मंत्री आज चंडीगढ़ सिविल सचिवालय में विभाग के उच्च अधिक...
कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने अधिकारियों से सिविल कोर्ट की स्थापना को लेकर की वार्ता

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने अधिकारियों से सिविल कोर्ट की स्थापना को लेकर की वार्ता

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 8 नवम्बर- हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा है कि बरवाला क्षेत्र में स्थाई सिविल कोर्ट की स्थापना को लेकर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।  उन्होंने उम्मीद जताई है कि सभी औपचारिकताओं को जल्द से जल्द पूरा करने के उपरांत बरवाला में सिविल कोर्ट की स्थापना की जाएगी। मंत्री ने कहा कि इस संबंध में अप्रैल माह में  मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखा गया था, जिसके बाद दो बार सरकार के उच्चाधिकारियों से बात कर इस मसले को परम अग्रता दिए जाने के लिए कहा गया हैं। इस संबंध में निरीक्षण भी किया जा चुका है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को भी इस संबंध में बरवाला की जनता, कानूनी पेशेवरों और अन्य हितधारकों की मांग के अनुरूप अवगत करवाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन बरवाला की ओर से एक प्रतिन...