Thursday, November 5Malwa News
Shadow

Tag: haryana breaking news

लाडवा विधानसभा को मिली बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की स्वास्थ्य, शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ी घोषणाएँ

लाडवा विधानसभा को मिली बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की स्वास्थ्य, शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ी घोषणाएँ

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 4  दिसंबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा विधानसभा क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई महत्त्वपूर्ण घोषणाएँ कीं। उन्होंने संत शिरोमणि श्री सेन भगत महाराज के नाम से किसी एक शिक्षण संस्थान का नाम रखने की घोषणा की। साथ ही, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाडवा को 50 बिस्तरों वाले सब डिविजनल अस्पताल - कम - सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अपग्रेड करवाने तथा रामशरण माजरा (बाबैन) में राजकीय महाविद्यालय की स्थापना किए जाने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने ये घोषणाएं वीरवार को जिला कुरुक्षेत्र के लाडवा में आयोजित संत शिरोमणि श्री सेन भगत जी महाराज जयंती के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए की। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने खेत-खलिहान योजना के तहत खेत...
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ की दूसरी किस्त की जारी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ की दूसरी किस्त की जारी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 3 दिसंबर -- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ की दूसरी किस्त जारी की। आज की किश्त जारी होने के साथ ही 7 लाख 1 हजार 965 लाभार्थी बहनों के खातों में लगभग 148 करोड़ रुपये की राशि का लाभ पहुंचा है। मुख्यमंत्री बुधवार को यहां आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर सामाजिक न्याय अधिकारिता अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं अंत्योदय (सेवा) मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने निर्णय लिया है कि अब इस योजना का लाभ 3 माह के अंतराल में दिया जाएगा और 3 माह की राशि का एक साथ भुगतान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह योजना सिर्फ आर्थिक सहायता का माध्यम नहीं, बल्कि महिलाओं के सामाजिक सशक्तिकरण और आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में एक मजबूत पहल है। उन्होंने कहा कि गत 25 सितंब...
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने  होम डिपार्टमेंट के डैशबोर्ड को किया लॉन्च

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने  होम डिपार्टमेंट के डैशबोर्ड को किया लॉन्च

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 3 दिसंबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज गृह विभाग के डैशबोर्ड का उद्घाटन किया। यह एक बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो पूरे राज्य में कानून लागू करने, इमरजेंसी में मदद करने और पब्लिक सेफ्टी मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव लाएगा। इस पहल को एक अहम मील का पत्थर बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नए सिस्टम से सीनियर अधिकारी एक ही इंटरफ़ेस पर पुलिस, फायर, एम्बुलेंस, जेल और दूसरे ज़रूरी विंग से रियल-टाइम जानकारी पा सकेंगे। उन्होंने कहा कि इससे गृह विभाग में समन्वय बेहतर होगा, क्षमता बढ़ेगी और तेज़ी से फैसले लेने में मदद मिलेगी। श्री नायब सिंह सैनी ने इस नई पहल के लिए होम सेक्रेटरी और दूसरे सीनियर अधिकारियों और टेक्निकल टीम को बधाई दी। यह इंटीग्रेटेड प्लेटफॉर्म क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स (सीसीटीएनएस), डायल-112 इ...
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई स्टेट बोर्ड फॉर वाइल्डलाइफ (SBWL) की 8वीं बैठक

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई स्टेट बोर्ड फॉर वाइल्डलाइफ (SBWL) की 8वीं बैठक

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 3 दिसंबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में बुधवार को स्टेट बोर्ड फॉर वाइल्डलाइफ (SBWL) की 8वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य के वाइल्डलाइफ संरक्षण को सुदृढ़ करने और सुरक्षा उपायों को बढ़ाने से जुड़े कई महत्त्वपूर्ण प्रस्तावों को मंज़ूरी दी गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि वाइल्डलाइफ संरक्षण को मज़बूत करने पर विशेष फोकस करते हुए पुख्ता सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित किया जाए, ताकि वन्यजीवों का संरक्षण व संवर्धन सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में पर्यावरण, वन एवं वन्य प्राणी मंत्री राव नरबीर सिंह, विधायक श्री रणधीर पणिहार और विधायक श्री तेजपाल तंवर भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और हरियाणा की समृद्ध जैव-विविधता को बचाने के लिए संरक्षण संबंधी योजनाओं को समय ...
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सहकारिता विभाग की बजट घोषणाओं की करी समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सहकारिता विभाग की बजट घोषणाओं की करी समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Health, Hindi
चंडीगढ़, 3 दिसंबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गरीब परिवारों की आय के साधन बढ़ाने के उद्देश्य से गांवों में मिल्क प्रोड्यूसर्स सोसायटियाँ स्थापित की जाएँ। इन सोसायटियों में विधवाओं, स्वयं सहायता समूहों और अंत्योदय परिवारों को प्राथमिकता दी जाए। मुख्यमंत्री बुधवार को सहकारिता विभाग की बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक प्रोत्साहन योजना के तहत सोसायटियों को प्रोत्साहन राशि का भुगतान शीघ्र करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पशुपालन एवं डेयरी विभाग तथा सहकारिता विभाग को आपसी समन्वय के साथ योजनाएँ तैयार कर पशुपालकों को अधिकतम लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य गरीब परिवारों के लिए स्थायी आय के साधन व...
ਜਾਪਾਨ ਦੌਰੇ ਦੇ ਦੂਜੇ ਦਿਨ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਸੁਹਿਰਦ ਯਤਨਾਂ ਸਦਕਾ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ 400 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਨਿਵੇਸ਼ ਲਈ ਹੋਇਆ ਰਾਹ ਪੱਧਰਾ

ਜਾਪਾਨ ਦੌਰੇ ਦੇ ਦੂਜੇ ਦਿਨ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਸੁਹਿਰਦ ਯਤਨਾਂ ਸਦਕਾ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ 400 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਨਿਵੇਸ਼ ਲਈ ਹੋਇਆ ਰਾਹ ਪੱਧਰਾ

Breaking News
ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ, 3 ਦਸੰਬਰ: ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਉਦਯੋਗਿਕ ਵਿਕਾਸ ਨੂੰ ਵੱਡਾ ਹੁਲਾਰਾ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਜਾਪਾਨ ਦੀ ਸਿਰਮੌਰ ਕੰਪਨੀ ਟੌਪਨ ਸਪੈਸ਼ਲਿਟੀ ਫਿਲਮਜ਼ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਲਿਮਟਿਡ (ਟੀ.ਐਸ.ਐਫ.) ਨੇ ਬੁੱਧਵਾਰ ਨੂੰ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਾਲੀ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨਾਲ ਆਪਣੀ ਵਿਸਥਾਰ ਯੋਜਨਾ ਦੇ ਹਿੱਸੇ ਵਜੋਂ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ 400 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦਾ ਨਿਵੇਸ਼ ਕਰਨ ਲਈ ਸਮਝੌਤਾ ਸਹੀਬੱਧ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਵੇਰਵੇ ਸਾਂਝੇ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ, ਜੋ ਜਾਪਾਨ ਦੇ ਦੌਰੇ ’ਤੇ ਹਨ, ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਟੀ.ਐਸ.ਐਫ. ਅਤੇ ਇਨਵੈਸਟ ਪੰਜਾਬ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਹੁਨਰ ਉੱਤਮਤਾ ਕੇਂਦਰ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਸਾਂਝੇਦਾਰੀ ਅਤੇ ਸਹਿਯੋਗ ਦੇਣ ਲਈ ਸਹਿਮਤੀ ਦਿੱਤੀ ਹੈ ਤਾਂ ਜੋ ਹੁਨਰਮੰਦ/ਅਰਧ-ਹੁਨਰਮੰਦ ਵਿਅਕਤੀਆਂ/ਕਾਮਿਆਂ/ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਉੱਚ ਪੱਧਰੀ ਸਿਖਲਾਈ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕੀਤੀ ਜਾ ਸਕੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਪਹਿਲਕਦਮੀ ਉਦਯੋਗਾਂ ਲਈ ਲੋੜੀਂਦੇ ਹੁਨਰਾਂ ਦਾ ਪਸਾਰਾ ਕਰਨ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਨਵੇਂ ਰੁਜ਼ਗਾਰ ਮੌਕੇ ਪੈਦਾ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਵੀ ਅਹਿਮ ਭੂਮਿਕਾ ਨਿਭਾਏਗੀ । ਸਾਂਝੇਦਾਰੀ ਦੇ ਖੇਤਰਾਂ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਭਗਵੰਤ ਸਿ...
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विधानसभा द्वारा प्रकाशित पत्रिका ‘सदन संदेश’ का किया विमोचन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विधानसभा द्वारा प्रकाशित पत्रिका ‘सदन संदेश’ का किया विमोचन

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 2 दिसंबर-- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को हरियाणा विधानसभा द्वारा प्रकाशित पत्रिका ‘सदन संदेश’का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने इसे विधानसभा द्वारा जनसंचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि यह केवल पत्रिका का विमोचन नहीं, बल्कि नई सोच, नई दिशा और नए संकल्प का शुभारंभ है। हरियाणा विधानसभा के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण, संसदीय कार्य मंत्री श्री महीपाल ढांडा, विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, विधायक श्री बी.बी. बत्रा सहित मंत्रीगण, विधायकगण और अधिकारीगण मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण और प्रकाशन से जुड़े सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि ‘सदन संदेश’ पत्रिका जनता और सदन के बीच संवाद का एक स...
विकसित भारत 2047 का लक्ष्य मजबूत विधायिका से ही संभव : विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

विकसित भारत 2047 का लक्ष्य मजबूत विधायिका से ही संभव : विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 2 दिसंबर -- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया गया है, वह एक मजबूत विधायिका के बिना संभव नहीं है। इसलिए सभी प्रतिनिधियों और नागरिकों को मिलकर विधायी संस्थाओं को सशक्त बनाने में अपना योगदान देना चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष मंगलवार को हरियाणा विधानसभा के प्रांगण में आयोजित विधानसभा की पत्रिका ‘सदन संदेश’के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण, संसदीय कार्य मंत्री श्री महीपाल ढांडा, विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, विधायक श्री बी.बी. बत्रा, पत्रिका के सलाहकार संपादक डॉ. चंद्र त्रिखा ने पत्रिका का विमोचन किया। इस मौके पर कैब...
मुख्यमंत्री ने युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए बलराम कुश्ती दंगल के रूप में दिया एक नया प्लेटफार्म – गौरव गौतम

मुख्यमंत्री ने युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए बलराम कुश्ती दंगल के रूप में दिया एक नया प्लेटफार्म – गौरव गौतम

Haryana, Hindi
चण्डीगढ़, 2 दिसंबर -- हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए बलराम कुश्ती दंगल के रूप में एक नया प्लेटफार्म दिया है। यहां से निकलने वाले खिलाड़ी एशियन, ओलम्पिक व अन्य अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन करेंगे। प्रदेश के खिलाड़ियों की बदौलत हरियाणा का नाम विश्व के खेल मानचित्र पर चमक रहा है। प्रदेश में लगातार बढ़ रही खेल संस्कृति को देखते हुए सरकार ने खिलाड़ियों के प्रोत्साहन और कल्याण के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम किया गया है। खेल मंत्री मंगलवार को कुरुक्षेत्र में हरियाणा खेल विभाग की तरफ से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पर आयोजित बलराम कुश्ती दंगल के समापन अवसर पर बोल रहे थे। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के समापन...
सुशासन दिवस तक सभी नागरिक सेवाओं को ऑटो अपील सिस्टम  पर ऑनबोर्ड करना सुनिश्चित करें –  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

सुशासन दिवस तक सभी नागरिक सेवाओं को ऑटो अपील सिस्टम  पर ऑनबोर्ड करना सुनिश्चित करें –  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 2 दिसंबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रशासनिक सचिवों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने विभागों की सभी लंबित नागरिक सेवाओं को 25 दिसंबर, सुशासन दिवस तक ऑटो अपील सिस्टम  पर पूर्ण रूप से ऑनबोर्ड करना सुनिश्चित करें ताकि जनता को सेवाओं का समय पर लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री आज यहां ऑटो अपील सिस्टम की प्रगति को लेकर बुलाई गई समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिन विभागों के एक से अधिक पोर्टल संचालित हैं, उनमें बेहतर इंटीग्रेशन सुनिश्चित किया जाए ताकि डेटा तक सहज पहुंच हो और नागरिकों को सेवाओं का लाभ समयबद्ध मिल सके। साथ ही, जो सेवाएं भारत सरकार के पोर्टलों के माध्यम से संचालित होती हैं, उन्हें भी केंद्र के संबंधित विभागों से समन्वय करके शीघ्रतापूर्वक ऑटो अपील सिस्टम पर ऑनबोर्ड किया जाए ताकि...