Saturday, November 8Malwa News
Shadow

Tag: haryana breaking news

हरियाणा सरकार का महिलाओं के हित में बड़ा फैसला

हरियाणा सरकार का महिलाओं के हित में बड़ा फैसला

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 28 अगस्त – मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा सरकार ने अपने संकल्प पत्र के एक ओर वायदे को पूरा करते हुए महिलाओं के सामाजिक सुरक्षा और सम्मान के लिए "दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना" को लागू करने का निर्णय लिया है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय की आगामी जयंती अर्थात 25 सितंबर, 2025 से इस योजना का शुभारम्भ होगा। इस योजना के तहत पात्र सभी महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। योजना के तहत, 25 सितंबर, 2025 को 23 वर्ष या उससे अधिक आयु की सभी महिलाओं (विवाहित और अविवाहित) को लाभ मिलेगा। योजना के अंतर्गत पहले चरण में, उन परिवारों को शामिल किया गया है, जिनकी वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम है। आने वाले समय में, चरणबद्ध तरीके से अन...
पंजाब की बहनों को आम आदमी पार्टी पर नहीं भरोसा, अब हरियाणा मॉडल की ओर देख रही जनता – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

पंजाब की बहनों को आम आदमी पार्टी पर नहीं भरोसा, अब हरियाणा मॉडल की ओर देख रही जनता – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 28 अगस्त - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब की बहनों को अब आम आदमी पार्टी की सरकार पर विश्वास नहीं रहा और वहां की जनता कल्याणकारी योजनाओं के लिए हरियाणा की ओर उम्मीद से देख रही है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पहले कांग्रेस पार्टी ने पंजाब को खोखला किया, उसी राह पर अब आम आदमी पार्टी भी चल रही है और चुनावों में महिलाओं से किए गए वादों को पूरा नहीं कर रही। मुख्यमंत्री आज मंत्रिमंडल की बैठक में ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना' लागू करने के निर्णय उपरान्त पत्रकारों को सम्बोधित कर रहे थे।  इस योजना के तहत सभी पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 2100 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने संकल्प पत्र के एक और वादे को पूरा करने का काम किया है।  श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब की जनता ने अब मन बना...
केंद्र व प्रदेश सरकार गुरुओं द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चल रही है-  श्री नायब सिंह सैनी

केंद्र व प्रदेश सरकार गुरुओं द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चल रही है-  श्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 28 अगस्त -- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार गुरुओं द्वारा दी गई शिक्षा को आत्मसात करके उनके दिखाए गए मार्ग पर चल रही है। मुख्यमंत्री आज पंचकूला स्थित गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब में शीश नवाने के बाद मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्ष 1984 में हुए दंगों के दौरान हरियाणा में जिन सिख परिवारों ने अपने मुखिया को खोया है , उनके पीड़ित परिवार के एक सदस्य को यथोचित नौकरी दी जाएगी। नौकरी के इच्छुक परिवार अपने जिला के उपायुक्त के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इन दंगों में बड़ी संख्या में सिख परिवारों पर हमले हुए, जिनमें जान माल की भारी क्षति हुई। तत्कालीन सरकार ने इन दंगों की फाइलों को दबा दिया था, लेकिन प्रधानमंत्री श्र...
हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र के अंतिम दिन एक विधेयक पारित किया गया

हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र के अंतिम दिन एक विधेयक पारित किया गया

Haryana, Hindi
हरियाणा विधान सभा (सदस्य-सुविधा) द्वितीय संशोधन विधेयक, 2025 हरियाणा विधान सभा (सदस्य-सुविधा) अधिनियम, 1979 की धारा 3 के अधीन, हरियाणा विधान सभा का प्रत्येक सदस्य, एक करोड़ रुपये से अधिक न होने वाले प्रतिदेय अग्रिम का हकदार है, जोकि गृह निर्माण अग्रिम के रूप में निर्मित गृह या फ्लैट खरीदने के लिए या गृह निर्माण के लिए या सहकारी ग्रुप आवासीय सोसाइटी, जिसका वह सदस्य है, द्वारा निर्मित किए जाने वाले फ्लैट के लिए गृह निर्माण अग्रिम, अथवा मोटर कार की खरीद के लिए, अथवा दोनों उद्देश्यों के लिए लिया जा सकता है। इस धारा में दूसरी बार अग्रिम लेने के लिए 60 वर्ष से कम आयु की शर्त तथा तीसरी बार गृह निर्माण अडिग लेने के लिए भी 60 वर्ष से कम आयु की शर्त का प्रावधान है। दूसरी बार अग्रिम (अर्थात् गृह निर्माण अथवा मोटर कार के लिए) ...
सिरसा में अवैध कॉलोनियों के मामले में मुख्यमंत्री हुए सख़्त

सिरसा में अवैध कॉलोनियों के मामले में मुख्यमंत्री हुए सख़्त

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 27 अगस्त - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी अवैध कॉलोनियों के मामले में जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) सिरसा की रिपोर्ट से सख़्त नाराज़ हैं और जल्द ही इस मामलें में फिर से समीक्षा करेंगे। इसके अलावा , मुख्यमंत्री ने प्रदेश में पिछले 3 वर्षों में अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध किये गए एनफोर्समेंट-एक्शन का शीघ्रता से संकलन करने के निर्देश दिए , जल्द ही वे बैठक कर समीक्षा करेंगे। ज्ञात रहे कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी गत 23 अगस्त को सिरसा जिला के डबवाली क़स्बा में "यूथ मैराथन" को हरी झंडी दिखाने पहुंचे थे।  इससे पूर्व , मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक करके इस जिला में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की थी। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने डीटीपी, सिरसा से अवैध कॉलोनियों के मा...
हरियाणा सरकार का गरीब परिवारों के हित में बड़ा फैसला:

हरियाणा सरकार का गरीब परिवारों के हित में बड़ा फैसला:

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 27 अगस्त – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज विधानसभा में घोषणा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत शहरों में 50 गज और ग्रामीण क्षेत्र में 100 गज तक के रिहायशी प्लॉट की रजिस्ट्री पर स्टाम्प ड्यूटी पूरी तरह से समाप्त कर दी है, इससे प्रदेश के गरीब परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री सदन में कलेक्टर रेट वृद्धि से संबंधित विपक्ष द्वारा लाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर वक्तव्य दे रहे थे। विपक्ष के आरोपों का खंडन करते हुए उन्होंने कहा कि इस विषय पर विपक्ष केवल जनता को गुमराह करने की नाकाम कोशिश कर रहा है। उन्होंने आंकड़े प्रस्तुत करते हुए बताया कि वर्ष 2004-05 से 2014 तक विपक्ष के शासनकाल में कलेक्टर रेट में औसतन 25.11...
हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र संपन्न

हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र संपन्न

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 27 अगस्त – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 22 से 27 अगस्त तक चले मानसून सत्र में 4 बैठकें हुईं। उन्होंने बताया इस सत्र में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष पर प्रस्ताव पारित हुआ और 6 विधेयक सर्वसम्मति से पास किए गए। मुख्यमंत्री बुधवार को चंडीगढ़ में विधानसभा के मॉनसून सत्र की समाप्ति के उपरांत पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। कांग्रेस के पुराने रिकॉर्ड पर सवाल मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस कथित 'फर्जी वोटिंग' को लेकर हल्ला मचा रही है, जबकि यही पार्टी अपने पूरे राजनीतिक इतिहास में फर्जीवाड़े, भ्रष्टाचार और लोकतंत्र की हत्या की जिम्मेदार रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1946 में कांग्रेस के आंतरिक चुनाव में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को 14 वोट...
हरियाणा के विकास पुरुष चौधरी बंसीलाल की जयंती पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी श्रद्धांजलि

हरियाणा के विकास पुरुष चौधरी बंसीलाल की जयंती पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी श्रद्धांजलि

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 26 अगस्त-- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज हरियाणा विधानसभा में चल रहे मानसून सत्र के दौरान प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विकास पुरुष स्वर्गीय चौधरी बंसीलाल की जयंती पर सदन में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि चौधरी बंसीलाल चार बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे और लगभग 11 वर्षों से अधिक उन्होंने प्रदेश का नेतृत्व किया। इस दौरान उन्होंने हरियाणा के चहुँमुखी विकास को सुनिश्चित किया इसलिए उन्हें प्रदेश का निर्माता और विकास पुरुष कहा जाता है। उन्होंने बताया कि चौधरी बंसीलाल सात बार हरियाणा विधानसभा के सदस्य, तीन बार लोकसभा के सदस्य और दो बार राज्यसभा के सदस्य रहे। केंद्र सरकार में भी उन्होंने रक्षा मंत्रालय, परिवहन मंत्रालय और रेलवे मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभालकर अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली क...
बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए प्रदेश में हर 20किलोमीटर पर एक राजकीय महाविद्यालय संचालित – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए प्रदेश में हर 20किलोमीटर पर एक राजकीय महाविद्यालय संचालित – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 26 अगस्त-- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार की नीति प्रदेश में प्रत्येक 20 किलोमीटर के दायरे में राजकीय महाविद्यालय स्थापित करने की है। इसके तहत जिला पलवल के गांव जनौली के आसपास पहले से ही 7 राजकीय महाविद्यालय संचालित हैं। मुख्यमंत्री आज हरियाणा विधानसभा में चल रहे मानसून सत्र के दौरान विधायक श्री रघुवीर तेवतिया द्वारा पूछे गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने बेटियों की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए दूरदर्शी दृष्टिकोण के साथ एक रोडमैप तैयार किया और हर 20 किलोमीटर की परिधि में महाविद्यालयों की स्थापना सुनिश्चित की। आज इसी विज़न का बड़ा लाभ प्रदेश के विद्यार्थियों को मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि जनौली से 6 किलोमीटर की...
मुख्यमंत्री, विधानसभा स्पीकर, मंत्री और विधायकों के साथ साइकिल से विधानसभा पहुंचे, दिया नशामुक्ति और पर्यावरण जागरूकता का संदेश

मुख्यमंत्री, विधानसभा स्पीकर, मंत्री और विधायकों के साथ साइकिल से विधानसभा पहुंचे, दिया नशामुक्ति और पर्यावरण जागरूकता का संदेश

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 26 अगस्त-- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज एक अनोखा उदाहरण पेश किया। वह एमएलए हॉस्टल से साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे। इस दौरान उनके स्पीकर श्री हरविंदर कल्याण, मंत्रिमंडल के सदस्य और कई विधायक भी साइकिल यात्रा में शामिल हुए। यह पहल नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विधानसभा की तरफ से आयोजित की गई थी। सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि व्यायाम से इंसान एक्टिव रहता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आह्वान है ‘फिट इंडिया, स्वस्थ इंडिया’। जब हम योग और व्यायाम करेंगे तो स्वस्थ रहेंगे और जब स्वस्थ रहेंगे तो विकास की रफ्तार भी तेज होगी। युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा हमारे देश की सबसे बड़ी संपत्ति हैं, लेकिन नशा इस अनमोल संपत्ति को बर्बाद कर देता है। उन्होंने कहा कि नशा इंसान की सेहत,&nb...