Sunday, September 20Malwa News
Shadow

Tag: haryana breaking news

हरियाणा में रजिस्ट्री प्रणाली पूरी तरह ऑनलाइन, तय समय में नहीं हुई रजिस्ट्री तो होगी कार्रवाई : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

हरियाणा में रजिस्ट्री प्रणाली पूरी तरह ऑनलाइन, तय समय में नहीं हुई रजिस्ट्री तो होगी कार्रवाई : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 20 दिसंबर- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश की तहसीलों में रजिस्ट्री प्रणाली को पूरी तरह से ऑनलाइन किया है, इससे भ्रष्टाचार की संभावना पर भी अंकुश लगा है। इतना ही नहीं, अब जमीन खरीदने वाला अपने घर पर बैठकर ही रजिस्ट्री का ऑनलाइन आवेदन कर सकता हैं। तहसीलदार तय समय सीमा में रजिस्ट्री करेंगे, यदि किसी कारण से समय सीमा में तहसीलदार द्वारा रजिस्ट्री नहीं की गई तो उन्हें सरकार को रजिस्ट्री न किए जाने का लिखित में कारण बताना होगा। जवाब में कारण सही नहीं बता पाए तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। रजिस्ट्री की जिम्मेवारी भी ऊपर वाले अधिकारी के पास चली जायेगी। मुख्यमंत्री शनिवार को कुरुक्षेत्र के लाडवा विधानसभा क्षेत्र के गांव बूढ़ा और गांव बपदी में धन्यवादी एवं जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के बा...
वंदे मातरम् लाखों लोगों की भावनाओं के साथ जुड़ा हुआ है और वंदे मातरम कहते हुए लाखों लोगों ने बलिदान दिए हैं’’- ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

वंदे मातरम् लाखों लोगों की भावनाओं के साथ जुड़ा हुआ है और वंदे मातरम कहते हुए लाखों लोगों ने बलिदान दिए हैं’’- ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

Haryana, Hindi
चण्डीगढ, 19 दिसंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘वंदे मातरम् लाखों लोगों की भावनाओं के साथ जुड़ा हुआ है और वंदे मातरम् कहते हुए लाखों लोगों ने बलिदान दिए हैं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई देश की जनता ने लडी है और हम भी इस देश की जनता है’’। श्री विज आज यहां चण्डीगढ में हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के संबंध में चल रही चर्चा के दौरान बोल रहे थे। विपक्ष को घेरते हुए श्री विज ने कहा कि वंदे मातरम् को जो स्थान दिया जाना चाहिए था, कभी नहीं दिया। आपने (कांग्रेस) जिन्ना के कहने पर वंदे मातरम् के दो पैरों को काट दिया गया, जबकि आज तक किसी ने गीता, रामायण और कुरान को नहीं काटा। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् को हम सैल्यूट करते हैं, प्रणाम करते हैं, पुष्प भेंट करते हैं लेकिन...
पूर्ण बहुमत वाली सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव कांग्रेस की हताशा को दर्शाता है — राव नरबीर सिंह

पूर्ण बहुमत वाली सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव कांग्रेस की हताशा को दर्शाता है — राव नरबीर सिंह

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 19 दिसंबर — हरियाणा के वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री राव नरबीर सिंह ने हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान कांग्रेस द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि 14 महीनों से पूर्ण बहुमत के साथ चल रही सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना कांग्रेस की राजनीतिक हताशा और गैर-जिम्मेदाराना रवैये को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अविश्वास प्रस्ताव का आधार संख्याबल होता है, न कि राजनीतिक भ्रम। वन मंत्री ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव तब उचित माना जाता है जब सरकार गठबंधन पर टिकी हो या बहुमत को लेकर संदेह हो, लेकिन जब सरकार स्पष्ट जनादेश और पूर्ण बहुमत के साथ कार्य कर रही हो, तब इस तरह का प्रस्ताव केवल राजनीतिक नौटंकी बनकर रह जाता है। उन्होंने कांग्रेस के राजनीतिक इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2005 में कांग्रेस ...
जनता ने कांग्रेस के क्रिया—कलापों और उनकी नीतियों को पूरी तरह से नकार दिया — मुख्यमंत्री

जनता ने कांग्रेस के क्रिया—कलापों और उनकी नीतियों को पूरी तरह से नकार दिया — मुख्यमंत्री

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 19 दिसंबर — हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। विपक्ष के नेता वोट चोरी की बात करते हैं, जबकि जनता ने कांग्रेस के क्रिया—कलापों और उनकी नीतियों को पूरी तरह से नकार दिया है, इसलिए विपक्ष फ्रस्ट्रेशन में हैं और वे कुछ भी बयान देते हैं। मुख्यमंत्री शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान विधायक श्री बीबी बत्रा द्वारा बीपीएल कार्डों की संख्या के संबंध में पूछे गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि उन्होंने स्वयं पिछले सत्र के दौरान इसी सदन में विस्तृत जवाब दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने प्रक्रिया बनाई और लोगों को कहा कि वे स्वयं बताएं कि वे गरीबी रेखा से नीचे हैं और अपना फॉर्म स्वयं भरें। पहले की सरकार में तो आय सीमा भी 1 लाख 20...
हरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा — मुख्यमंत्री

हरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा — मुख्यमंत्री

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 19 दिसंबर — हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार काम करने वाली सरकार है, जिस पर लोग विश्वास करते हैं और नॉन—स्टॉप विश्वास कर रहे हैं। पिछले 11 सालों में सड़क नेटवर्क को जो मजबूती मिली है, उससे कहीं न कहीं विपक्ष को दिक्कत हो रही है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान विधायक श्रीमती गीता भुक्कल द्वारा पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विपक्ष के सदस्यों द्वारा हर बार पोस्टर लेकर आना, अखबार दिखाना, इससे हमें कोई दिक्कत नहीं है। राज्य सरकार काम करने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने सड़कों के सुदृढ़ीकरण के बारे में नहीं सोचा, जबकि पिछले 11 सालों में सड़क नेटवर्क को जो मजबूती मिली है, इसी से तो ...
खिलाड़ी को मेडल जीतने के बाद भी डोप टेस्ट पास करना होगा, फिर मिलेगा जीत का सर्टिफिकेट : मीनू बेनीवाल

खिलाड़ी को मेडल जीतने के बाद भी डोप टेस्ट पास करना होगा, फिर मिलेगा जीत का सर्टिफिकेट : मीनू बेनीवाल

Haryana, Hindi
चरखी दादरी, 18 दिसंबर : हरियाणा  ओलंपिक   संघ अध्यक्ष जसविंदर मीनू बेनीवाल ने कहा कि अब हरियाणा में खिलाड़ी के मेडल जीतने के बाद डोप टेस्ट पास होने के बाद ही सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे ताकि खिलाड़ी नशे से दूर रहें और देश के लिए मेडलों का ढेर लगा सकें। इस बार कामनवेल्थ खेलों में हरियाणा की भी हिस्सेदारी बने, इसके लिए भारतीय ओलंपिक संघ को पत्र लिखेंगे। खिलाड़ियों का हक नहीं मरने देंगे इसके लिए हरियाणा ओलंपिक संघ विशेष योजना बना रहा है।हरियाणा आलंपिक संघ अध्यक्ष जसविंदर मीनू बेनीवाल ने बृहस्पतिवार को चरखी दादरी के गांव डोहका हरिया हरियाणा में अनिल सांगवान कालूवाला कंस्ट्रेक्शन द्वारा उनके पिता की याद में बनाये आधुनिक खेल स्टेडियम का शुभारंभ किया। करीब 10 एकड़ में खेल स्टेडियम पर करीब 20 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। मीनू बेनीवाल ने अनिल सांगवान कालूवाला व उसकी टीम के इस सराहनीय कार्य के लिए धन...
हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सदन के नेता ने की नई परंपरा की शुरुआत

हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सदन के नेता ने की नई परंपरा की शुरुआत

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 18 दिसंबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सदन के नेता के रूप में हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को नेता प्रतिपक्ष के रूप में चुने जाने पर बधाई दी एवं अभिनंदन किया, जो हरियाणा विधानसभा के इतिहास में पहली बार हुआ है कि विपक्ष के नेता चुने जाने पर सदन के नेता द्वारा नेता प्रतिपक्ष का स्वागत किया गया हो। मुख्यमंत्री की इस पहल का श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी स्वागत किया और कहा कि राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं। लोकहित में मनभेद नहीं होने चाहिएं। विपक्ष की ओर से हम केवल राजनीतिक मतभेद तक ही अपने आपको सीमित रखेंगे और यही आशा सत्ता पक्ष से भी है, इस तरह हम जनता की बेहतर तरीके से सेवा कर सकेंगे। श्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष के नेता श्री भूपेंद्र सिंह हुड्ड...
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे विजेताओं को पुरस्कृत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे विजेताओं को पुरस्कृत

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 17 दिसंबर - हरियाणा के पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा आगामी 6 से 8 फरवरी, 2026 को जिला कुरुक्षेत्र में 41वीं राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए सेवा प्रदाता के चयन के लिए आज पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा, विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री विजय सिंह दहिया,महानिदेशक डॉ. प्रेम सिंह तथा आपूर्ति एवं निपटान विभाग के संयुक्त निदेशक मोहित कौशिक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में विभिन्न श्रेणियों की 53 उत्कृष्ट नस्लों के लगभग 1500 पशुओं का प्रदर्शन किया जाएगा। इस विशाल आयोजन में प्रदेश भर से लगभग 50,...
नवजात बीमार बच्चों को चिकित्सा सुविधाओं से महरूम नहीं रहने दिया जाएगा : आरती सिंह राव

नवजात बीमार बच्चों को चिकित्सा सुविधाओं से महरूम नहीं रहने दिया जाएगा : आरती सिंह राव

Haryana, Hindi
चंडीगढ़ , 17 दिसंबर- हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि गरीब परिवारों के नवजात बीमार बच्चों को चिकित्सा सुविधाओं से महरूम नहीं रहने दिया जाएगा , प्रदेश सरकार राज्य के प्रत्येक बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक स्वस्थ रखने के लिए प्रयासरत है। आज पीजीआईएमएस रोहतक के पीडियाट्रिक विभाग में 28 बेड की नियोनेटल आईसीयू की शुरुआत हो गई है। इससे गरीब तबके को विशेष लाभ होगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अक्सर देखने में आता था कि जिन बच्चों का पीजीआईएमएस से बाहर जन्म होता है और किसी बीमारी के कारण उन्हें आईसीयू की जरूरत पड़ती थी तो यहां पर आईसीयू न होने के कारण नवजात शिशुओं और उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पडता था। काफी वर्षों से रोहतक  पीजीआईएमएस में बाहरी नवजात शिशुओं के लिए आईसीयू की कमी महसूस की जा रही थी। उन्होंने कहा कि पीजीआईएमएस मे...
जनसेवा शासन की मूल भावना, हर शिकायत का सम्मानपूर्वक समाधान सुनिश्चित हो – मुख्यमंत्री

जनसेवा शासन की मूल भावना, हर शिकायत का सम्मानपूर्वक समाधान सुनिश्चित हो – मुख्यमंत्री

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 17 दिसंबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जनसेवा को शासन की मूल भावना बताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यालयों में शिकायत लेकर आने वाला हर नागरिक सम्मान और संतोष के साथ लौटे। जनसमस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशील निवारण करना केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि एक नैतिक जिम्मेदारी भी है, जिसे सर्वोच्च प्राथमिकता पर निभाया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री बुधवार को गुरुग्राम में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, पटौदी विधायक श्रीमती बिमला चौधरी, सोहना विधायक श्री तेजपाल तंवर तथा गुरुग्राम विधायक श्री मुकेश शर्मा भी उपस्थित रहे। बैठक में कुल 16 परिवाद रखे गए, जिनमें से मुख्यमंत्री ने 12 का मौके पर ही निपटारा क...