मुख्यमंत्री ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की, कहा—उनके आदर्श हरियाणा को नई दिशा दे रहे हैं
चंडीगढ़, 25 दिसंबर --हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें एक दूरदर्शी राजनेता बताया। उन्होंने कहा स्वर्गीय श्री अटल जी का जीवन ईमानदारी, लोकतांत्रिक मूल्यों और जन-केंद्रित शासन का प्रतीक रहा। मुख्यमंत्री ने भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी को स्मरण करते हुए कहा कि वे अपने विचारों में जितने दृढ़ थे, उतने ही अपने मूल्यों और सिद्धांतों में भी अडिग थे।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी पंचकूला में राज्यस्तरीय सुशासन दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भले ही सरकारें आती-जाती रहीं, लेकिन अटल जी हमेशा अपने आदर्शों पर अटल रहे। उनके जीवन को निरंतर प्रेरणा का स्रोत बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जी...








