Saturday, November 8Malwa News
Shadow

Tag: haryana breaking news

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसान कल्याण को लेकर केंद्रीय खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री के साथ बैठक कर विभिन्न विषयों पर की चर्चा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसान कल्याण को लेकर केंद्रीय खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री के साथ बैठक कर विभिन्न विषयों पर की चर्चा

Haryana, Hindi
चंडीगढ़ 15 सितम्बर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी के साथ बैठक कर किसानों के हितों और फसल खरीद से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि हरियाणा में 1 अक्तूबर से प्रस्तावित फसल खरीद को निर्धारित समय से पहले शुरू करने की अनुमति दी जाए, ताकि किसानों को बिना किसी परेशानी के अपनी उपज बेचने का अवसर मिल सके। मुख्यमंत्री के इस आग्रह को केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया। बैठक के दौरान, प्राइवेट एंटरप्रेन्योर्स गारंटी (पीईजी) स्कीम के तहत हरियाणा के गोदामों की क्षमता को बढ़ाकर 30 लाख मीट्रिक टन करने की केंद्र सरकार की ओर से मंजूरी प्रदान की गई। इसके अलावा, केंद्रीय पूल में हरियाणा द्वारा द...
सेवा पखवाड़ा को सफल बनाने के लिए कृषि मंत्री ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

सेवा पखवाड़ा को सफल बनाने के लिए कृषि मंत्री ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 14 सितंबर- हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश में सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से प्रारंभ होकर 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान प्रदेश भर में कृषि विभाग, बागवानी विभाग और मत्स्य विभाग मिलकर किसानों को केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेंगे। मंत्री आज चंडीगढ़ में आगामी सेवा पखवाड़ा की तैयारियों को लेकर आयोजित विभागीय अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस (17 सितंबर) से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती (2 अक्टूबर) तक चलने वाला यह सेवा पखवाड़ा किसानों तक योजनाओं की पहुंच बनाने का अहम माध्यम होगा। उन्होंने अधिकारिय...
17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक देशभर में चलेगा स्वच्छता ही सेवा अभियान: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक देशभर में चलेगा स्वच्छता ही सेवा अभियान: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

Haryana, Hindi
चंडीगढ़ 14 सितंबर - केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने रविवार को करनाल में स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय कर्ण कमल में सेवा पखवाड़े को लेकर बैठक ली। इसके उपरांत उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आगामी 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक देशभर में सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान उनके विभाग शहरी विकास की ओर से 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत शहरों की साफ-सफाई करवाई जाएगी व कुछ जगहों का जिम्मा स्वयं विधायक व जनप्रतिनिधि भी लेंगे। केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि 17 सितंबर को भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है और 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का भी जन्मदिन है। इसके साथ - साथ 25 सितंबर को पंडित द...
खेल मंत्री गौरव गौतम ने पलवल में अग्निशमन केंद्र का विधिवत भूमि पूजन किया

खेल मंत्री गौरव गौतम ने पलवल में अग्निशमन केंद्र का विधिवत भूमि पूजन किया

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 14 सितंबर - हरियाणा सरकार के खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता तथा कानून एवं विधायी राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने रविवार को पलवल के सेक्टर - 2 में बनने वाले अग्रिशमन केंद्र के लिए भूमि पूजन कर विधिवत रूप से शुभारंभ किया। भूमि पूजन समारोह में पहुंचने पर खेल मंत्री श्री गौरव गौतम का हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और जिला प्रशासन की ओर से स्वागत किया गया। खेल मंत्री ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि सेक्टर-2 में करीब डेढ एकड़ में लगभग पांच करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला यह अग्निशमन केंद्र स्वाभाविक रूप से आगजनी से संबंधित घटना होने पर उसे तुरंत प्रभाव से काबू पाने के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्य तीव्र गति से कराए जा रहे हैं। जो वादे किए थे वो लगातार पूरे करवाए जा रहे हैं। श्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी औ...
प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध:-मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध:-मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 14 सितंबर : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने के लिए प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है। प्रदेश सरकार हरियाणा को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को प्रदेश में वर्ष 2025 तक पूरी तरह लागू करने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार द्वारा प्रदेश में नई 10 आईएमटी स्थापित की जाएंगी, जिन से प्रदेश के लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। सरकार द्वारा गत साढ़े दस वर्ष के दौरान बिना पर्ची-बिना खर्ची के एक लाख 80 हजार युवाओं को मेरिट के आधार पर सरकारी रोजगार दिया गया है।             मुख्यमंत्री श्री नायब...
हरियाणा रोडवेज की बसों के एक्सीडेंट होने के मामलों की जांच हेतु किया जाएगा कमेटी का गठन – परिवहन मंत्री

हरियाणा रोडवेज की बसों के एक्सीडेंट होने के मामलों की जांच हेतु किया जाएगा कमेटी का गठन – परिवहन मंत्री

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 13 सितंबर - हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने आज कहा कि हरियाणा रोडवेज की बसों के एक्सीडेंट होने के मामलों की जांच के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा और इस कमेटी में तकनीकी अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस के जांच अधिकारी को भी शामिल किया जाएगा। श्री विज ने आज सिरसा में हरियाणा रोडवेज की बस से ट्रैक्टर-ट्राली के टकराने के कारण दो औरतों की मृत्यु होने पर कडा संज्ञान लेते हुए परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को जांच करने के आदेश दिए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि रोडवेज बसों के साथ होने वाली दुर्घटनाओं के संबंध में जांच करने की भविष्य में प्रैक्टिस सेट कर दी जाए, ताकि जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में जब भी इस प्रकार की दुर्घटनाएं हरियाणा रोडवेज की बस के साथ होगी तो उसकी जांच जरूर की जाएगी। इन दुर्घटनाओं के ब...
यमुना नदी के तटबंधों को और अधिक मजबूत किया जाए : वी. सोमन्ना

यमुना नदी के तटबंधों को और अधिक मजबूत किया जाए : वी. सोमन्ना

Haryana, Hindi
चंडीगढ़ , 13 सितम्बर- भारत सरकार के रेल एवं जल शक्ति राज्य मंत्री श्री वी. सोमन्ना ने शनिवार को सिंचाई  विभाग के अधिकारियों के साथ यमुनानगर जिला में हथनीकुंड बैराज का निरीक्षण कर वहां पानी के बहाव की स्थिति का जायजा लिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हाल ही में हुई भारी वर्षा के कारण यमुना नदी के तटबंधों के आस-पास कई स्थानों पर भूमि कटाव एवं जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यमुना नदी के तटबंधों को और अधिक मजबूत किया जाए ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की क्षति को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों और किसानों की सुरक्षा एवं हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और केंद्र तथा राज्य सरकार मिलकर हर संभव सहायता सुनिश्चित करेंगी। राज्य मंत्री ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि अधिक वर्षा के कारण जिनका फसल या संपत्ति का नुकसान हुआ...
सूखे से समृद्धि की ओर दक्षिणी हरियाणा

सूखे से समृद्धि की ओर दक्षिणी हरियाणा

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 13 सितंबर--दक्षिणी हरियाणा जो कभी जल संकट से जूझ रहा था, वहां का किसान आज आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर एक नई क्रांति की मिसाल पेश कर रहा है। प्रदेश सरकार की खेत-जलघर योजना तथा सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाओं ने महेंद्रगढ़ जिला के अनेक किसानों की जिंदगी बदल दी है। इस जिला के गांव बुडीन व दुलोठ के आसपास के किसानों ने बताया कि अब उन्हें बारिश पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। गांव दुलोठ के किसान हितेश यादव ने बताया कि सरकारी सब्सिडी से सार्वजनिक तथा व्यक्तिगत तालाब बनाने के बाद अब किसान सिर्फ परंपरागत तरीकों पर निर्भर नहीं हैं, बल्कि वे ड्रिप और स्प्रिंकलर जैसी तकनीकें अपनाकर कम पानी में भी अधिक पैदावार ले रहे हैं। यह बदलाव केवल किसानों की आय तक सीमित नहीं है, बल्कि इसने जल संरक्षण, ऊर्जा बचत और पर्यावरण संतुलन जैसे बड़े लक्ष्यों को भी साधा है। खेत-जलघर से किसान सो...
खिलाड़ियों का लक्ष्य ओलंपिक खेलों में पदक जीतना होना चाहिए- मुख्यमंत्री

खिलाड़ियों का लक्ष्य ओलंपिक खेलों में पदक जीतना होना चाहिए- मुख्यमंत्री

Haryana, Hindi
चंडीगढ 13 सितम्बर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि खिलाड़ियों का लक्ष्य ओलंपिक खेलों में पदक जीतना होना चाहिए। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2036 के ओलम्पिक खेलों में भारत को खेल महाशक्ति के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश सरकार ओलम्पिक खेलों की तैयारियों में अभी से लग गई है। मुख्यमंत्री आज पंचकूला में योनेक्स-सनराइज अश्वनी गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सब-जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025 के उद्घाटन समारोह में देश भर से आए खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर, मुख्यमंत्री ने बैडमिंटन टूर्नामेंट के शुभारंभ की घोषणा की और अपने स्वैच्छिक कोष से स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी, पंचकूला को 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी पंचकूला के चेयरमैन श्री ज्ञानचंद गुप्...
हरियाणा में 17 सितम्बर से चलेगा ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ स्वास्थ्य अभियान

हरियाणा में 17 सितम्बर से चलेगा ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ स्वास्थ्य अभियान

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 12 सितम्बर-हरियाणा सरकार आगामी 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक प्रदेश में व्यापक ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान’ शुरू करने जा रही है। इस महत्वाकांक्षी अभियान का शुभारम्भ केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी 17 सितम्बर को रोहतक में संयुक्त रूप से करेंगे। इसी दिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी अपने जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश से राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा को लेकर आज मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक हुई। मुख्य सचिव ने बताया कि रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के परिसर में विशेष स्वास्थ्य क्योस्क स्थापित किए जाएंगे, जहाँ महिलाओं की संपूर्ण स्वास्थ्य जाँच होगी। इसमें उच्च रक्तचाप, कैंसर, एनीमि...