प्रदेश की सड़कों को किया जा रहा गढ्ढा मुक्त- मुख्यमंत्री
चण्डीगढ 31 दिसम्बर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिहं सैनी ने कहा कि म्हारी सड़क ऐप को अपलोड करने के लिए सभी पंजीकृत ड्राईविंग लाईसेंसधारक एवं वाहन मालिकों को संदेश भेजे जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस ऐप का उपयोग कर प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने में सहयोग कर सकें।
मुख्यमंत्री म्हारी सड़क एप की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि अब तक म्हारी सड़क ऐप पर 24482 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 10501 शिकायतों का निस्तारण करने के लिए कार्रवाई की गई तथा 12930 शिकायतों पर कार्य प्रगति पर है और शेष शिकायतों का निवारण किया जा रहा है। ऐप के माध्यम से मिली शिकायतों का निवारण होने पर 1770 लोगों ने संतुष्टि प्रदान की है और 1 लाख 18 हजार किलोमीटर लम्बी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया गया है...








