Sunday, November 9Malwa News
Shadow

Tag: haryana breaking news

नागरिकों को सामाजिक कार्यों में अपनी जनभागीदारी निभानी चाहिए।- केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

नागरिकों को सामाजिक कार्यों में अपनी जनभागीदारी निभानी चाहिए।- केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

Haryana, Hindi
चण्डीगढ़, 28 सितम्बर-- केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि करनाल के लोगों में भरपूर सेवा भावना है। नागरिकों को सामाजिक कार्यों में अपनी जनभागीदारी निभानी चाहिए। वे खुद भी पिछले 11 साल से करनाल की सेवा कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल रविवार को करनाल श्री कृष्ण गौशाला में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे अवसर होते हैं जब हम प्रेरणा की बातें सोचते हैं। रामलीला के माध्यम से राम के जीवन के आदर्शों को अपनाने और रावण रूपी बुराई को त्यागने की प्रेरणा मिलती है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि देश में विशेष कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री और शहीद भगत सिंह का जन्म दिवस भी आता है। उन्होंने कहा कि लाल बहादु...
शहीद-ए-आजम भगत सिंह का जीवन युवाओं के लिए है प्रेरणा का स्रोत -कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी

शहीद-ए-आजम भगत सिंह का जीवन युवाओं के लिए है प्रेरणा का स्रोत -कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी

Haryana, Hindi
चण्डीगढ़, 28 सितम्बर  - हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी जयंती के अवसर पर सेवा कार्य करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह ने अपना जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया और हमें उनके पदचिह्नो पर चलकर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देना चाहिए। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने नरवाना के गांव सुलेहड़ा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई कर उपस्थित लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना को बढ़ावा देना है। स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं बल्कि जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने घर, मोहल्ले और...
जीएसटी सुधारों से साकार होगा एक राष्ट्र- एक कर का सपना – मुख्यमंत्री

जीएसटी सुधारों से साकार होगा एक राष्ट्र- एक कर का सपना – मुख्यमंत्री

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 28 सितंबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए गत 22 सितंबर को जीएसटी सुधार लागू किए हैं। जीएसटी की इस नई प्रणाली से हरियाणा की जनता को लगभग चार हजार करोड़ रुपये का लाभ होगा। ये सुधार आत्मनिर्भर भारत- आत्मनिर्भर हरियाणा बनाने में मील का पत्थर साबित होंगे। मुख्यमंत्री रविवार को गुरुग्राम में आबकारी एवं कराधान विभाग हरियाणा द्वारा आयोजित जीएसटी बचत उत्सव कार्यक्रम में उद्यमियों के साथ सीधा संवाद कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने उपस्थित सभी उद्यमियों को नवरात्रों के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जी.एस.टी. में सुधार करने की घोषणा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस  के अवसर पर की थी और मात्र एक महीने के भीतर वह घोषणा पूरी हो चुकी...
श्रमिकों की गरिमा, सुरक्षा व कल्याण को समर्पित हरियाणा सरकार, मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के लिए खोला करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं का पिटारा

श्रमिकों की गरिमा, सुरक्षा व कल्याण को समर्पित हरियाणा सरकार, मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के लिए खोला करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं का पिटारा

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 28 सितंबर -- रविवार का दिन प्रदेश के श्रमिकों के कल्याण को समर्पित रहा। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम से ऐतिहासिक पहल कर श्रमिकों की गरिमा, सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करते हुए उन्हें सरकार की ओर से हर संभव सहयोग दिए जाने का विश्वास दिलाया। मुख्यमंत्री ने श्रमिक हितों को ध्यान में रखते हुए करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं का पिटारा खोलते हुए श्रमिकों के राष्ट्र व राज्य के विकास में योगदान पर बल दिया। गुरुग्राम विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में श्रम विभाग की ओर से आयोजित श्रमिक सम्मान एवं जागरूकता समारोह में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के अंतर्गत 37 हजार से अधिक लाभार्थियों के बैंक खातों में 26 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे ट्रांसफर की। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, प्रदेश के श्रम मंत्र...
विधायी ड्राफ्टिंग लोकतंत्र की सबसे बड़ी सेवा, ड्राफ्टिंग में क्लेरिटी, प्रिसिजन और कंसिस्टेंसी जरूरी – विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

विधायी ड्राफ्टिंग लोकतंत्र की सबसे बड़ी सेवा, ड्राफ्टिंग में क्लेरिटी, प्रिसिजन और कंसिस्टेंसी जरूरी – विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 26 सितंबर – हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि लेजिस्लेटिव ड्राफ्टिंग वास्तव में बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है। इसका अर्थ है नीति को औपचारिक और कानूनी भाषा में बदलना ताकि वे साफ, सटीक और सबको समझ में आने योग्य कानून के रूप में सामने आ सके। विधायी ड्राफ्टिंग में भाषा ऐसी हो कि कोई भी नागरिक पढ़कर साफ -साफ समझ सकें कि उसमें क्या लिखा है यानी क्लेरिटी होनी चाहिए। शब्दों का चयन ऐसा हो कि एक ही बात के दो अलग-अलग अर्थ न निकले यानी प्रिसिजन हो। पूरा कानून एक समान नियम और शैली में तैयार किया जाए यानी कि कंसिस्टेंसी हो। श्री हरविन्द्र कल्याण आज हरियाणा विधानसभा द्वारा लोकसभा की संविधान एवं संसदीय अध्ययन संस्थान के सहयोग से चंडीगढ़ सेक्टर—26 स्थित महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान में विधायी प्रारूपण एवं क्षमता संवर्धन विषय पर आयोजित दो दिवसीय...
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हरियाणा विधानसभा द्वारा आयोजित विधायी प्रशिक्षण कार्यशाला का किया उद्घाटन

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हरियाणा विधानसभा द्वारा आयोजित विधायी प्रशिक्षण कार्यशाला का किया उद्घाटन

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 26 सितंबर – लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने कहा कि विधायी ड्राफ्टिंग लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा है। स्पष्ट, सरल और पारदर्शी कानून ही लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाते हैं और जनता का विश्वास शासन-प्रशासन में और अधिक मजबूत करते हैं। समय के साथ बदलती परिस्थितियों के अनुरूप कानूनों में संशोधन और नए कानूनों का निर्माण आवश्यक है। हमारा प्रयास है कि हम बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त करके आने वाले समय में ऐसे विधायी मसौदे तैयार कर सकें, जो नागरिकों के कल्याण और राज्य के विकास के लिए अधिक प्रभावी साबित हों। लोकसभा अध्यक्ष आज हरियाणा विधानसभा द्वारा लोकसभा की संविधान एवं संसदीय अध्ययन संस्थान के सहयोग से चंडीगढ़ सेक्टर—26 स्थित महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान में विधायी प्रारूपण एवं क्षमता संवर्धन विषय पर आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन करने उपरां...
विधायी ड्राफ्ट बनाते समय भविष्य की चुनौतियों और तकनीकी बदलावों पर देना होगा ध्यान – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

विधायी ड्राफ्ट बनाते समय भविष्य की चुनौतियों और तकनीकी बदलावों पर देना होगा ध्यान – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 26 सितंबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विधायी ड्राफ्टिंग केवल तकनीकी अभ्यास नहीं, बल्कि लोकतंत्र को अधिक सशक्त, प्रभावी और जनता के करीब लाने का एक माध्यम है। अच्छे और स्पष्ट कानून ही किसी लोकतांत्रिक व्यवस्था की असली ताकत होते हैं। साथ ही, यह भी आवश्यक है कि ड्राफ्ट बनाते समय भविष्य की चुनौतियों और तकनीकी बदलावों का ध्यान भी रखा जाए। मुख्यमंत्री आज हरियाणा विधानसभा द्वारा लोकसभा की संविधान एवं संसदीय अध्ययन संस्थान के सहयोग से चंडीगढ़ सेक्टर—26 स्थित महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान में विधायी प्रारूपण एवं क्षमता संवर्धन विषय पर आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को संबोधित कर रहे थे। कार्यशाला का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने किया। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण, कर्न...
दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का पंचकूला से शुभारंभ, फतेहाबाद की 25 हजार महिलाओं को मिलेगा लाभ

दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का पंचकूला से शुभारंभ, फतेहाबाद की 25 हजार महिलाओं को मिलेगा लाभ

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 25 सितंबर-- हरियाणा की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को पंचकूला से महत्वाकांक्षी दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ किया और मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया गया। इस अवसर पर जिला फतेहाबाद में भी लाडो लक्ष्मी योजना कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से नागरिक अस्पताल के भवन के नवीनीकरण कार्य का भी उद्घाटन किया। श्री पंवार ने इस योजना को महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाला कदम बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में महिलाओं को प्रतिमाह 2100 रुपये देने का वायदा किया था, जिसे आज पूर्ण किया गया है। उन्होंने कहा कि यह योजना चरणब...
पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ के लिए पंजीकरण का हुआ शुभारंभ, पात्र महिलाओं को 1 नवंबर से मिलेंगे 2100 रुपए महीना

पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ के लिए पंजीकरण का हुआ शुभारंभ, पात्र महिलाओं को 1 नवंबर से मिलेंगे 2100 रुपए महीना

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 25 सितंबर— हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि “आज पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ होना अत्यंत सुखद है। यह केवल एक योजना नहीं, बल्कि हमारी माताओं-बहनों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का प्रयास है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में इसका वायदा किया था और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने इसे जमीनी हकीकत में बदलकर यह दिखा दिया है कि हमारी सरकार वादे नहीं, संकल्प पूरे करती है। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री वीरवार को गुरुग्राम में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के पंजीकरण  प्रक्रिया के शुभारंभ अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान जिला स्तर तथा उपमंडल स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया था। उन्होंने कार्यक्रम में...
मुख्यमंत्री ने पंचकूला में विशेष श्रमदान अभियान ‘‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ‘‘ के अंतर्गत किया श्रमदान*

मुख्यमंत्री ने पंचकूला में विशेष श्रमदान अभियान ‘‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ‘‘ के अंतर्गत किया श्रमदान*

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 25 सितंबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नगर निकायों में स्वच्छता के प्रति प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से स्वच्छता रैंकिंग शुरू की जाएगी। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले निकायों को प्रोत्साहित किया जाएगा और साथ ही इस अभियान में लगे स्वच्छता मित्रों को भी सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री आज पंचकूला में शहीद स्मारक सेक्टर-2 में विशेष श्रमदान अभियान ‘‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ‘‘ के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शहीद मेजर संदीप सांखला की प्रतिमा पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शहीद की माता श्रीमती मंजू कंवर का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने विशेष श्रमदान अभियान के तहत श्रमदान किया और सभी समाजसेवी संस्थाओं,&n...