हरियाणा में खरीफ खरीद सीजन में अब तक 108.74 करोड़ की अदायगी किसानों के बैंक खातों में सीधे स्थानांतरित
चंडीगढ़, 1 अक्टूबर -- हरियाणा में खरीफ खरीद सीजन 2025 - 26 के दौरान किसानों के खातों में अब तक 108.74 करोड़ की अदायगी उनके बैंक खातों में सीधे स्थानांतरित की जा चुकी है। इस तरह सरकार ने किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का भुगतान सुनिश्चित किया है।
'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर पंजीकृत किसानों से धान की खरीद की जा रही है। राज्य में अब तक 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल' पर पंजीकृत 36980 किसानों से धान की खरीद की गई है।
हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहाँ जानकारी देते हुए कहा कि अब तक राज्य भर की मंडियों में कुल 503055. 41 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
विभिन्न जिलों की मंडियों से अब तक 89303.88 मीट्रिक टन धान का उठान हो चुका है। अब तक मंडियों से ...








