गन्ने की पैदावार बढ़ाने पर दिया जाए अधिक बल – श्याम सिंह राणा
चण्डीगढ़, 18 अक्तूबर - हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि गन्ने की पैदावार को बढ़ाने पर अधिक बल देने के साथ-साथ किसानों को गन्ने की बुआई के लिए नई तकनीक का उपयोग करने के लिए जागरूक किया जाए। साथ ही सहकारी चीनी मिलों को आधुनिक मशीनों से लैस कर, उनकी रिकवरी बढ़ाने व घाटे को कम किया जाए।
हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने यह निर्देश आज यहां गन्ना नियंत्रण बोर्ड की बैठक में अधिकारियों दिए। इस दौरान हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुडे।
केन्द्रीय किस्म विमोचन समिति द्वारा गन्ने की रिलीज किस्मों के लिए अलग से नहीं लेनी होगी मान्यता
उन्होंने कहा कि केन्द्रीय किस्म विमोचन समिति द्वारा उतर-पश्चिम क्षेत्र के लिए गन्ने के बीज की जो किस्में रिलीज की जाएगी, वह कि...








