हरियाणा राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार समारोह में उत्कृष्ट संस्थानों को किया गया सम्मानित
चंडीगढ़, 30 अक्टूबर - हरियाणा के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग (हरेडा) द्वारा ग्लोबल ग्रीन ग्रोथ इंस्टीट्यूट (जीजीजीआई) के सहयोग से होटल हयात, चंडीगढ़ में आज “राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार वितरण समारोह” एवं एशिया लो कार्बन बिल्डिंग ट्रांजिशन (एएलसीबीटी) परियोजना के अंतर्गत भवन रजिस्ट्री पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उद्योग इकाइयों, सरकारी भवनों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों एवं शैक्षणिक संस्थानों को ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु प्रमाणपत्र और नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव श्री श्यामल मिश्रा ने ऊर्जा दक्षता और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऊर्जा संरक्षण केवल औद्योगिक आवश्यकता नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
&...








