सरकारी अस्पतालों में होने वाले सर्जिकल प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी देने हेतु जागरूकता कैंप लगाएं सिविल सर्जन : आरती सिंह राव
चंडीगढ़, 2 नवंबर - हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने राज्य के सभी सिविल सर्जनों को निर्देश दिए हैं कि सरकारी अस्पतालों में होने वाले सर्जिकल प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी देने हेतु 17 नवंबर से 22 नवंबर 2025 तक विशेष "सर्जिकल सप्ताह कैंप" आयोजित किया जाए, ताकि "आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना / चिरायु योजना" का लाभ अधिकतम जनता तक पहुँच सके।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य के लोगों की सुविधा के लिए सरकार ने आयुष्मान/चिरायु योजना के तहत 21 महत्वपूर्ण सर्जिकल प्रक्रियाएँ केवल सरकारी अस्पतालों के लिए आरक्षित की गई हैं, जिनमें ऑर्थोपेडिक्स, ईएनटी और जनरल सर्जरी की प्रमुख सर्जरी शामिल हैं। इनमें टोटल नी रिप्लेसमेंट ,टोटल हिप रिप्लेसमेंट, हर्निया रिपेयर,अपेंडिक्स सर्जरी (Appendectomy),...








