लेडी सिंह कंवलजीत कौर ग्लोबल सिख काउंसिल की दोबारा अध्यक्ष चुनी गईं
चंडीगढ़, 2 नवंबर - राष्ट्रीय स्तर के 31 सिख संगठनों के वैश्विक संघ, ग्लोबल सिख काउंसिल (जी.एस.सी.), की 11वीं वार्षिक आम बैठक (ए.जी.एम.) लंदन, यूके में आयोजित हुई। इस चुनावी बैठक के दौरान लेडी सिंह कंवलजीत कौर को काउंसिल में उनकी निरंतर प्रतिबद्धता और अच्छे नेतृत्व को देखते हुए सर्वसम्मति से अगले दो वर्षों के लिए फिर से अध्यक्ष चुना गया।चुनाव प्रक्रिया के संचालन के लिए इंडोनेशिया के डॉ. कर्मिंदर सिंह ढिल्लों को पीठासीन अधिकारी नामित किया गया। बैठक के दौरान हरजीत सिंह ग्रेवाल को सचिव और हरसरन सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा अमेरिका से परमजीत सिंह बेदी और भारत से राम सिंह राठौड़ उपाध्यक्ष चुने गये।इस अवसर पर जी.एस.सी. की कार्यकारी समिति का भी चुनाव किया जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख नेताओं को नियुक्त किया गया। इनमें मलेशिया से जागीर सिंह, ब्रिटेन से सतनाम सिंह पूनिया, फ्रांस से ग...

