आने वाले दो वर्षों में भूमिगत होंगे बिजली के तार, फरीदाबाद के सौंदर्यीकरण व विकास में नहीं रहेगी कोई कसर: कृष्णपाल गुर्जर
चंडीगढ़, 20 जुलाई-- फरीदाबाद के बड़खल विधानसभा क्षेत्र के विकास को एक नई दिशा देते हुए केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने आज सेक्टर-45 और 46 में लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से नगर निगम फरीदाबाद के वार्ड नंबर 20 के अंतर्गत आने वाले दस पार्कों के नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का शुभारंभ किया।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार फरीदाबाद में निरंतर विकास कार्य कर रही है। फरीदाबाद के प्रत्येक सेक्टर, कॉलोनी और गाँव में “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के सिद्धांत के तहत बिना किसी भेदभाव के समान रूप से विकास किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि फरीदाबाद को बिजली की तारों के जाल से मुक्ति दिलाने के लिए केंद्र सरकार से 2800 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है, जिसके टेंडर भी लगाए जा चुके...








