मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित ‘नमो युवा रन’ को झंडी दिखाकर किया रवाना
चंडीगढ़, 21 सितंबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य खेल स्टेडियम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित 'नमो युवा रन' मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वयं भी युवाओं के साथ मैराथन में हिस्सा लिया। इस मौके पर युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की यह मैराथन हमारी युवा शक्ति की ऊर्जा, जोश और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का प्रतीक है। कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की यह पहल युवाओं के भविष्य को उज्जवल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि यह रन केवल 5 किलोमीटर की नहीं, बल्कि देश की तरक्की की दौड़ है जो हर युवा के मन में समर्पण, धैर्य और मेहनत की भावना को जगाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने युवाओं के स्वाभिमान और उनकी योग्यता का सम्मान...








