Friday, February 13Malwa News
Shadow

Hindi

हरियाणा आबकारी एवं कराधान विभाग ने लाइसेंसधारियों को 2388 खुदरा शराब की दुकानों के लाइसेंस किए जारी

हरियाणा आबकारी एवं कराधान विभाग ने लाइसेंसधारियों को 2388 खुदरा शराब की दुकानों के लाइसेंस किए जारी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 26 जुलाई-  हरियाणा आबकारी एवं कराधान आयुक्त श्री विनय प्रताप सिंह ने बताया कि आबकारी एवं कराधान विभाग राज्य भर के सभी 1194 खुदरा शराब ठेका क्षेत्रों की नीलामी सफलतापूर्वक संपन्न करवा दी गई है।  उन्होंने कहा कि चूंकि प्रत्येक आबकारी क्षेत्र में एक लाइसेंसधारी को दो शराब की दुकानें खोलने की अनुमति है, इसलिए सभी 1194 आबकारी क्षेत्रों की नीलामी पूरी होने के साथ ही विभाग द्वारा लाइसेंसधारियों को 2388 खुदरा शराब की दुकानों के लाइसेंस जारी कर दिए गए हैं। आबकारी नीति 2025-27: सरकार ने खुदरा विक्रेताओं से रिकॉर्ड 14,342 करोड़ रुपये कमाए, जबकि 2024-25 में आबकारी नीलामी से 7025 करोड़ रुपये की कमाई हुई  आबकारी आयुक्त ने बताया कि सरकार आबकारी नीति 2025-27 के लिए खुदरा दुकानों की नीलामी से 14,342 करोड़ रुपये का  राजस्व प्राप्त करने में सफल रही है। पिछ...
एचएसएससी चेयरमैन हिम्मत सिंह ने जिला नूंह में सीईटी परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

एचएसएससी चेयरमैन हिम्मत सिंह ने जिला नूंह में सीईटी परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

Haryana, Hindi
चंडीगढ़ 26 जुलाई -   हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी), के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा कि सीईटी परीक्षा-2025 का आयोजन पूरे प्रदेश में बनाए गए सभी परीक्षा केंद्रों पर सुचारू रूप से करवाया जा रहा है। पूरे प्रदेश में करीब 13.50 लाख अभ्यर्थी सीईटी परीक्षा दे रहे हैं। सरकार ने सभी परीक्षार्थियों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं जैसे निशुल्क ट्रांसपोर्ट व अस्थाई आवास आदि की व्यवस्था की हुई है। पूरे प्रदेश में सीईटी परीक्षा को पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ आयोजित करवाया जाएगा, जिससे योग्य उम्मीदवारों को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। चेयरमैन हिम्मत सिंह ने यह जानकारी जिला नूंह में सीईटी परीक्षा के पहले दिन शनिवार को पहला परीक्षा केंद्र पुलिस लाइन नूंह स्थित डीएवी स्कूल का निरीक्षण करने उपरांत राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल-1 नूंह का दौरा करने...
मुख्यमंत्री ने सीईटी परीक्षा देने वाले अभ्यार्थियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री ने सीईटी परीक्षा देने वाले अभ्यार्थियों को दी बधाई

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 26 जुलाई- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा प्रदेश भर में आयोजित करवाई जा रही  संय़ुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) देने वाले अभ्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी  और कहा कि जिस उद्देश्य से वे परीक्षा  में भाग ले रहे है वे उसमें सफलता हासिल करें और वे सभी परीक्षार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। मुख्यमंत्री आज अपने चंडीगढ़ स्थित आवास संत कबीर कुटीर में जनसुनवाई के उपरांत मीडिया से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा संचालन के कार्य में लगे, सभी अधिकारियों व कर्मचारी, चाहे वे परिवहन विभाग हो या फिर जिला प्रशासन व पुलिस विभाग के हों,  वे सभी बधाई के पात्र हैं। परीक्षा का संचालन सुचारू रूप से किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री विवेक कालिया व श्री राके...
हरियाली तीज उत्सव पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम

हरियाली तीज उत्सव पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 25 जुलाई – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निवास पर शुक्रवार सायं को पारंपरिक उल्लास, लोकगीतों और सांस्कृतिक झलकियों के साथ हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इसमें प्रदेशभर से महिलाओं ने हिस्सा लिया। सावन की हरियाली के बीच रंग-बिरंगी साड़ियों, मेहंदी लगे हाथों, लोकगीतों और नृत्य की छटा ने इस आयोजन को अद्वितीय बना दिया है। इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल प्रो. अशिम कुमार घोष की धर्मपत्नी श्रीमती मित्रा घोष, स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती राव, विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा, श्रीमती बिमला चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली एवं भाजपा नेता श्रीमती बंतो कटारिया सहित कई गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी ने की। उन्होंने कार्यक्रम के ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के विजन को साकार करने की कुंजी युवाओं के पास  – मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के विजन को साकार करने की कुंजी युवाओं के पास  – मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 25 जुलाई – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारत युवाओं का देश है, और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के विजन को साकार करने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी देश की युवा पीढ़ी पर है। उन्होंने इस लक्ष्य को महत्वाकांक्षी बताते हुए पूर्ण विश्वास जताया कि युवाओं की ऊर्जा, संकल्प और सामर्थ्य के बल पर इसे सफलतापूर्वक प्राप्त किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज कुरुक्षेत्र में 'एक भारत श्रेष्ठ भारत अंतर-राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम-2025' के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। इस अवसर पर युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता तथा खेल मंत्री श्री गौरव गौतम भी उपस्थित थे।एक भारत श्रेष्ठ भारत' युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम 2025 में 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश...
प्रदेश में तीन नए आपराधिक कानूनों को लेकर आयोजन की तैयारियां पूरी – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

प्रदेश में तीन नए आपराधिक कानूनों को लेकर आयोजन की तैयारियां पूरी – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 25 जुलाई - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में तीन नए आपराधिक कानूनों के संबंध में एक बड़े कार्यक्रम के आयोजन की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री श्री सैनी ने यह जानकारी आज नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से मुलाकात के उपरांत पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान केशाऊ बांध सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रीय मंत्री श्री अमित शाह से विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा, राज्य में संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति से भी केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया गया । मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए तीव्र गति से कार्य किया है। अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्हों...
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरेंद्र बढ़खालसा के भतीजे प्रीत दहिया के असामयिक निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरेंद्र बढ़खालसा के भतीजे प्रीत दहिया के असामयिक निधन पर जताया शोक

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 25 जुलाई -- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज सोनीपत पहुंच कर अपने ओएसडी श्री वीरेंद्र बढ़खालसा के भतीजे एवं श्री जयदेव दहिया के सुपुत्र प्रीत दहिया (आयु 22 वर्ष) के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। प्रीत दहिया का निधन एक दुःखद सड़क दुर्घटना में हुआ, जो न केवल उनके परिवार बल्कि समूचे क्षेत्र के लिए अत्यंत पीड़ादायक क्षति है। श्री नायब सिंह सैनी ने शोक-संतप्त परिवार से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रीत एक होनहार, विनम्र और अनुशासित युवा थे, जिनकी असमय विदाई समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली, राई से विधायक कृष्णा गहलावत, सोनीपत से विधा...
खरीफ 2025 : हरियाणा में खाद की कोई कमी नहीं, समय पर हो रही आपूर्ति – कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा

खरीफ 2025 : हरियाणा में खाद की कोई कमी नहीं, समय पर हो रही आपूर्ति – कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 24 जुलाई — हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा है प्रदेश सरकार ने खरीफ सीजन 2025 के दौरान किसानों को समय पर यूरिया और डीएपी जैसे आवश्यक उर्वरकों की आपूर्ति सुनिश्चित करने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं है और सरकार किसानों को सुचारु रूप से खाद उपलब्ध करवाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता किसानों को राहत देना और कृषि उत्पादकता को बढ़ावा देना है। कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 19 जुलाई 2025 तक प्रदेश में 7,76,209 मीट्रिक टन यूरिया की बिक्री हो चुकी है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 6,59,940 मीट्रिक टन था। इस प्रकार यूरिया की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। इसी तरह, डीएपी की...
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए खोला घोषणाओं का पिटारा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए खोला घोषणाओं का पिटारा

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 24 जुलाई -- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए घोषणाओं का पिटारा खोलते हुए कहा कि बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में मकानों के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन तारों को बिजली विभाग द्वारा हटवाया जाएगा और इसके लिए 3 करोड़ रुपये की राशि बिजली विभाग को दी जाएगी। ये सारा खर्च सरकार वहन करेगी। इसके अलावा, बाढड़ा में भूमि उपलब्‍ध होने पर नई अनाज मंडी स्थापित करने, गावं हड़ौदा में फिजिबिल्टी चैक करवाकर सब्जी मंडी का निर्माण करने तथा गांव झोंझूकलां को महाग्राम योजना में शामिल करने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने ये घोषणाएं वीरवार को जिला चरखी दादरी के बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के झोझूकलां में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए की। इस मौके पर सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी, सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे...
सीआईएसएफ कश्मीर घाटी में भारतीय सेना की विशेष यूनिट्स के साथ बड़े पैमाने पर कर रहा प्रशिक्षण का आयोजन

सीआईएसएफ कश्मीर घाटी में भारतीय सेना की विशेष यूनिट्स के साथ बड़े पैमाने पर कर रहा प्रशिक्षण का आयोजन

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 23 जुलाई-- केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने उभरती सुरक्षा चुनौतियों के बीच अपनी तैयारियों को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए भारतीय सेना के साथ गहन संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास शुरू किया है। यह बल को असामान्य और आधुनिक खतरों के खिलाफ "युद्ध के लिए तैयार" बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस संबंध में पंजाब एंड हरियाणा सिविल सेक्रेटेरिएट के यूनिट कमांडर श्री ललित पवार ने जानकारी देते हुए बताया कि सीआईएसएफ की युद्ध-दृढ़ता का अर्थ है अपने कर्मियों को हवाई अड्डों, परमाणु संयंत्र, सरकारी इमारतें और संसद जैसे उच्च-मूल्य और उच्च-जोखिम वाले प्रतिष्ठानों पर संकटों का त्वरित और प्रभावी ढंग से जवाब देने के लिए तैयार करना है। इसमें ड्रोन हमला, आतंकी हमला, अंदरूनी ख़तरे और तोड़फोड़ जैसी घटनाओं से निपटने के लिए सटीकता और शांति के साथ संभालने ...