Friday, February 13Malwa News
Shadow

Hindi

76वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

76वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 10 अगस्त – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण केवल एक सरकारी पहल नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। आधुनिक विकास की रफ्तार के बीच हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि जीवन का आधार वनों और पेड़ों से ही है। जलवायु परिवर्तन, अनियमित वर्षा और बढ़ते तापमान जैसी समस्याओं का समाधान बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण और उनके संरक्षण से ही संभव है, जो भविष्य की सुरक्षा के लिए अनिवार्य है। हरियाणा सरकार ने इस दिशा में कई महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किए हैं और विभिन्न पहलों व अभियानों के तहत प्रदेश में 2 करोड़ 10 लाख पौधे लगाए जाएंगे, जिसे सामूहिक प्रयासों से पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री आज जिला कुरुक्षेत्र के स्योंसर में आयोजित 76वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने सरस्व...
फसल अवशेष प्रबंधन के कृषि यंत्रों के लिए 20 अगस्त तक किसान ऑनलाईन करें आवेदन

फसल अवशेष प्रबंधन के कृषि यंत्रों के लिए 20 अगस्त तक किसान ऑनलाईन करें आवेदन

Haryana, Hindi
चंडीगढ़ , 9 अगस्त - हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने वर्ष 2025-26 के दौरान किसानों के लिए व्यक्तिगत श्रेणी में आरकेवीआई स्कीम के फसल अवशेष प्रबंधन घटक के तहत कृषि यंत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमे किसान स्ट्रा-बेलर, हे-रेक, एसएमएस, हेप्पी सीडर, स्मार्ट सीडर, स्ट्रा-चोपर, मल्चर, शर्ब मास्टर, रोटरी स्लेशर, रिर्वसीब्ल एमबी प्लो, जीरो ड्रील, सुपर सीडर, सरफेस सीडर, ट्रैक्टर माउंटेड लोडर (बिना ट्रैक्टर), ट्रैक्टर ड्रान टैडर मशीन, कॉप-रीपर पर 50 प्रतिशत अनुदान पर प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए किसान ऑनलाइन आवेदन विभागीय पोर्टल "एग्री हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन" पर 20 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि किसान द्वारा जिस कृषि यं...
पंचायत मंत्री ने ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार

पंचायत मंत्री ने ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 9 अगस्त- हरियाणा के  विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने पानीपत जिले के थिराना गांव में स्थित ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। इस दौरान उन्होंने ब्रह्मकुमारी बहनों से अपनी कलाई पर राखी बंधवाकर रक्षाबंधन के त्यौहार की प्रदेशवासियों को बधाई भी दी। श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि यह त्यौहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक ही नहीं बल्कि आत्मा की सुरक्षा का भी उत्सव है। यह त्यौहार सिर्फ रिश्तों से ही नहीं बल्कि आत्मा से भी जुड़ा हुआ होता है। पंवार ने कहा कि वह ब्रह्मकुमारी आश्रम में लगातार तीन दशकों से इस त्यौहार पर आ रहे हैं। इसी कड़ी में आज बीते वर्षों की भांति 32वें वर्ष भी ब्रह्मकुमारी आश्रम में बहनों से राखी का धागा बंधवाने आया हूं।   श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्थान आज न केवल भारत के कोने-...
समय रहते टांगरी नदी में खुदाई  से टला नुकसान – सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी

समय रहते टांगरी नदी में खुदाई  से टला नुकसान – सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 9, अगस्त- हरियाणा की सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने बताया कि बीती मध्यरात्रि टांगरी नदी में जलस्तर 9.5 फुट (लगभग 20,900 क्यूसिक) तक पहुंच गया था, जो खतरे के निशान 7.0 फुट (15,400 क्यूसेक) से अधिक है। पिछले वर्षों में इतनी मात्रा में पानी आने पर अंबाला छावनी की कई कॉलोनियां जलमग्न हो जाती थीं और करोड़ों रुपये का नुकसान होता था, लेकिन समय रहते  खुदाई होने से और विभाग की सूझबूझ से खतरा टल गया। उन्होंने बताया कि इस बार सिंचाई विभाग ने बरसात से पहले नदी की खुदाई का कार्य शुरू किया, जिसकी वजह से पानी सुरक्षित रूप से बह गया और हजारों लोगों को बड़ी राहत मिली।  सिंचाई मंत्री ने बताया कि बरसात शुरू होने से पहले विभाग ने नदी के तल को गहरा और चौड़ा करने का कार्य प्रारंभ किया था। हालांकि, बारिश के कारण फिलहाल केवल आधा कार्य ही पूरा हो पाया, लेक...
रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री की कलाई पर स्कूली बच्चियों ने बांधी स्नेह की डोर

रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री की कलाई पर स्कूली बच्चियों ने बांधी स्नेह की डोर

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 9 अगस्त – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को संत कबीर कुटीर में रक्षाबंधन का पर्व हर्ष और उत्साह के साथ मनाया। इस मौके पर हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी भी मौजूद रही। रक्षाबंधन के इस विशेष पावन अवसर पर पंचकूला जिले के दो सरकारी प्राइमरी स्कूलों तथा रायपुररानी स्थित "वेलफेयर सेंटर फॉर पर्सन विद स्पीच एंड हियरिंग इम्पेरेमेंट" की नन्हीं-नन्हीं बच्चियां अपने शिक्षकों के साथ पहुंचीं और मुख्यमंत्री की कलाई पर प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के प्रतीक स्वरूप राखी बांधी। स्कूल यूनिफार्म में पहुंची इन बच्चियों ने जब मुख्यमंत्री की कलाई पर रंग-बिरंगी राखी के रूप में स्नेह की रेशमी डोर बांधी तो मुख्यमंत्री ने उनको उपहार और आशीर्वाद दिया।  मुख्यमंत्री ने बच्चियों से आत्मीय बातचीत की, ...
बरसाती पानी की निकासी के लिए मास्टर प्लान बनाकर किया जाएगा स्थाई समाधान: श्रुति चौधरी

बरसाती पानी की निकासी के लिए मास्टर प्लान बनाकर किया जाएगा स्थाई समाधान: श्रुति चौधरी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 8 अगस्त-- सिंचाई और महिला एवं विकास विभाग मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि बरसाती पानी का स्थाई समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मास्टर प्लान तैयार करके जिला के जलभराव से प्रभावित क्षेत्र में समस्या का स्थाई निवारण किया जाएगा। श्रुति चौधरी ने शुक्रवार को भिवानी के तोशाम एरिया के गांव दांग खुर्द, दांग कलां, सागवान, बीरण व बापोड़ा में जल भराव क्षेत्र का दौरा कर अधिकारियों को अतिशीघ्र समस्या के समाधान के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि बरसाती पानी सम्बंधित समस्या का स्थाई समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन के लिए लगातार काम कर रही है, इसी के तहत तोशाम विधानसभा क्षेत्र में भी विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। क्षेत्र के गांवों में करोड़ों रुपए की लागत से अनेक विकास परक परियोजनाएं चल रही हैं। विकास कार्य में किसी प्रकार...
सरकारी स्कूलों को ब्रांड के रूप में किया जा रहा है विकसित: शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा

सरकारी स्कूलों को ब्रांड के रूप में किया जा रहा है विकसित: शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 8 अगस्त- प्रदेश के शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा ने कहा कि बच्चों का शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास भी जरूरी है। शिक्षा से मानव का विकास होता हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए शिक्षित युवा पीढ़ी का अहम योगदान हैं। शिक्षा मंत्री श्री ढांडा शुक्रवार को भिवानी के प्रेमनगर स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम कदम उठा रही है। सरकारी स्कूलों को ब्रांड के रूप में विकसित किया जा रहा है। शिक्षा मंत्री ने घोषणा कि गांव प्रेमनगर के सरकारी विद्यालय में छात्र संख्या का नार्म पूरा होने पर स्कूल को 12 वीं कक्षा तक अपग्रेड किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने ग...
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने तंजानिया में उद्योग विस्तार के इच्छुक निवेशकों को दिया समर्थन का आश्वासन

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने तंजानिया में उद्योग विस्तार के इच्छुक निवेशकों को दिया समर्थन का आश्वासन

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 8 अगस्त -- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार तंजानिया में अपने उद्योगों का विस्तार करने के इच्छुक हरियाणा के निवेशकों को पूर्ण समर्थन एवं सहयोग प्रदान करेगी। राज्य सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए सहायता प्रदान करने तथा राज्य के ‘ट्रांसफोर्मिंग हरियाणा थ्रू गो ग्लोबल अप्ररोच‘ के दृष्टिकोण से एक अलग विदेश सहयोग विभाग का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज यहां, तंजानिया में हाल ही में आयोजित 49वें दार-ए-सलाम अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में भाग लेकर आए हरियाणा के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित डीब्रीफिंग सत्र की अध्यक्षता कर रहे थे। श्री नायब सिंह सैनी ने उद्योगपतियों से तंजानिया में अपने उद्योग स्थापित करने के अवसर तलाशने का आग्रह किया तथा उन्हें आश्वासन दि...
गोहाना का विकास ही लक्ष्य, प्रोजेक्ट्स को रफ्तार दें अधिकारी: डॉ. अरविंद शर्मा

गोहाना का विकास ही लक्ष्य, प्रोजेक्ट्स को रफ्तार दें अधिकारी: डॉ. अरविंद शर्मा

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 8 अगस्त-- प्रदेश के सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रत्येक जनप्रतिनिधि चाहता है कि उसके क्षेत्र का विकास हो। हम सभी जनप्रतिनिधियों का संकल्प गोहाना के विकास का लक्ष्य ही होना चाहिए, तभी जनता-जनार्दन के प्रति दायित्व को निभाना सुनिश्चित होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि गोहाना के विकास और सौंदर्यीकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शुक्रवार दोपहर सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा नगर परिषद परिसर गोहाना में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रहे थे। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा व उनकी धर्मपत्नी डॉ. रीटा शर्मा का बैठक में पहुंचने पर एसडीएम गोहाना अंजलि श्रोतीय, नप कार्यकारी अधिकारी निशा शर्मा ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को संबोधित करते हु...
आधुनिक तकनीक के साथ हरियाणा और इज़राइल मिलकर करेंगे काम – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

आधुनिक तकनीक के साथ हरियाणा और इज़राइल मिलकर करेंगे काम – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चण्डीगढ़, 7 अगस्त - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अनुसंधान, स्वास्थ्य, कृषि प्रौद्योगिकी, उन्नत सिंचाई प्रणाली, कृत्रिम बुद्धिमता, वेस्ट वाटर सहित अन्य क्षेत्रों में आधुनिक तकनीक से हरियाणा और इजराइल मिलकर काम करेंगे और आगे बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से संत कबीर कुटीर चण्डीगढ़ में भारत में इज़राइल के राजदूत रूवेन अज़ार ने शिष्टाचार मुलाकात कर आपसी सहयोग के साथ अन्य विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दौरान हरियाणा में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने पर जोर दिया गया। इसके अलावा, इंटीग्रेटेड एविएशन हब हिसार, ओवरसीज प्लेसमेंट अधिक काम करने पर बल दिया गया। हरियाणा विदेश सहयोग विभाग के तहत ओवरसीज प्लेसमेंट के माध्यम से अब तक 180 से अधिक युवा इजराइल में नौकरी कर रहे है। इसके अलावा, स्वास्थ्य क...