श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350 वें शहीदी दिवस को राज्य भर में मनाया जाएगा : मुख्यमंत्री
चंडीगढ़ , 17 अक्तूबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350 वें शहीदी दिवस को राज्य भर में मनाया जाएगा। इसके लिए आगामी एक नवंबर से 25 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में एक समारोह का आयोजन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री आज यहां अपने सरकारी आवास संत कबीर कुटीर में उक्त कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग अग्रवाल, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ अमित अग्रवाल, मुख्यमंत्री के अतिरिक...








